Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

मीनाक्षी भेरवानी की पहलः यंग अचीवर्स 2026’ से उदयपुर के युवाओं को मिलेगा ग्लोबल करियर का मंच

उदयपुर। शहर के अग्रणी कॉमर्स एवं प्रोफेशनल एजुकेशन संस्थान पीएफसी एज्यूकेशन की डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी की पहल पर आगामी 25 जुलाई को संस्था...

उदयपुर। शहर के अग्रणी कॉमर्स एवं प्रोफेशनल एजुकेशन संस्थान पीएफसी एज्यूकेशन की डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी की पहल पर आगामी 25 जुलाई को संस्थान परिसर में यंग अचीवर्स‘  2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रोफेशनल शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, स्कॉलरशिप एवं वैश्विक अवसरों से जोड़ने वाला एक विशेष मंच बनेगा।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण दिल्ली से एसीसीए हेड धु्रव राजवंशी मौजूदगी रहेगी। वे विद्यार्थियों को एसीसीए की नवीनतम जानकारियों, अंतरराष्ट्रीय करियर संभावनाओं, स्किल डेवलपमेंट, प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन तथा वैश्विक रोजगार के अवसरों पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे। उनके अनुभव का लाभ विद्यार्थियों को सीधे संवाद के माध्यम से मिलेगा।
इस अवसर पर गर्ल्स स्कोलरशीप प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके तहत योग्य छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल एवं समग्र प्रतिभा के आधार पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह पहल प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं प्रोफेशनल करियर की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।
कार्यक्रम में स्टूडेन्ट रिकगनिशन सेरेमनी भी आयोजित होगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही करियर गाइडेंस सेशन, मोटिवेशनल इंटरैक्शन, इंटरैक्टिव डिस्कशन और प्रोफेशनल नेटवर्किंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा तय करने और विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
पीएफसी एज्यूकेशन की डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि यंग अचीवर्स 2026’ केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान देने और उन्हें वैश्विक स्तर की प्रोफेशनल शिक्षा से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें विश्वस्तरीय अवसरों के अनुरूप तैयार कर सफल और सक्षम प्रोफेशनल बनाना है।

No comments