Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

समाज में स्थायी बदलाव लाने वाले सेवा प्रोजेक्ट्स करें क्लबःडीजी बगड़िया

क्रिएट लास्टिंग इम्पेक्ट थीम को साकार करने का आह्वान उदयपुर, 17 जुलाई। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. अरुण बगड़िया ने उदय...


क्रिएट लास्टिंग इम्पेक्ट थीम को साकार करने का आह्वान

उदयपुर, 17 जुलाई। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. अरुण बगड़िया ने उदयपुर के सभी रोटरी क्लबों से समाज में दीर्घकालिक एवं प्रभावी बदलाव लाने वाले सेवा प्रोजेक्ट्स शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोटरी की इस वर्ष की थीम “क्रिएट लास्टंग इम्पेक्ट” थीम केवल एक संदेश नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे प्रोजेक्ट्स जो वर्षों तक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं, उन्हें डिस्ट्रिक्ट स्तर पर हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
एक निजी होटल में आयोजित बैठक में उदयपुर के विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, असिस्टेंट गवर्नर्स, ज़ोन चेयर्स एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए डीजी अरुण बगड़िया ने कहा कि प्रत्येक क्लब अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवाचारपूर्ण और परिणाम आधारित सेवा गतिविधियों की योजना बनाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रभावी प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन में पूरा डिस्ट्रिक्ट क्लबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
उन्होंने क्लबों को अक्षय ऊर्जा, मेंटल हेल्थ जागरूकता, स्टडी पोस्टर्स तथा समाजोपयोगी अन्य विषयों पर नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही रोटरी की पब्लिक ईमेज को और अधिक मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि सेवा कार्यों की सकारात्मक जानकारी समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचनी चाहिए, ताकि अधिक लोग रोटरी से जुड़कर सेवा कार्यों का हिस्सा बन सकें।
बैठक के दौरान सभी क्लबों के अध्यक्षों एवं सचिवों ने अपने-अपने क्लबों द्वारा प्रस्तावित सेवा प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्रस्तुत की तथा आगामी वर्ष के लिए कई नई योजनाओं और नवाचारपूर्ण गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर क्लब एडवाइज़र रोटे. सीमा सिंह ने कहा कि प्रत्येक क्लब को योजनाबद्ध तरीके से रोटरी की सार्वजनिक छवि को सशक्त बनाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने रोटरैक्ट एवं इंटरैक्ट क्लबों को अधिक सक्रिय बनाने तथा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल डॉ. रितु वैष्णव ने सभी क्लबों से वर्षभर में कम से कम एक फेलोशिप कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह करते हुए कहा कि मजबूत फेलोशिप क्लबों में आपसी सहयोग, मित्रता और टीम भावना को बढ़ाती है, जो सफल सेवा कार्यों की आधारशिला है।
बैठक के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया ने मेजर डोनर रोटे. शरद राठौड़ का विशेष सम्मान भी किया।
बैठक में क्लब एडवाइज़र सीमा सिंह, ज़ोन चेयर राजेश चुघ,डीआरआर ऐश्वर्या सिंह, स्वीटी छाबड़ा, मुकेश मधवानी, रेखा सोनी सहित सभी रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, असिस्टेंट गवर्नर्स, ज़ोन चेयर्स एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments