Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर रक्तदान दिवस पर हुआ 207 यूनिट रक्तदान, ‘कप्पू’ ने किया 108वीं बार रक्तदान

ब्लड के आकार का केक काट कर मनाया जन्मदिन  उदयपुर, 25 जुलाई। रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव आयुष अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि र...


ब्लड के आकार का केक काट कर मनाया जन्मदिन 

उदयपुर, 25 जुलाई। रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव आयुष अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट, गुरुद्वारा सचखंड दरबार एवं लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सिख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सचखंड दरबार में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 207 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं रक्तवीर रविन्द्र पाल सिंह ‘कप्पू’ ने 108वीं बार रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान करें, जिससे उदयपुर के ब्लड बैंकों में कभी भी रक्त की कमी न हो तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

रक्तदान शिविर में मांगी लाल जोशी, रतन सिंह राव, कैलाश सोडानी, बार अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र नागदा, मनीष शर्मा, भरत जोशी,राकेश मोगरा,धर्मवीर सिंह सलुजा, हरीशचंद्र चुनाडावत, धर्मनारायण जोशी, प्रमोद सामार, पंकज बोराना, जगदीश राज श्रीमाली, पंकज शर्मा, ताराचंद मीना, दिनेश श्रीमाली,हेमंत जोशी, भानु प्रताप झीलवाडा,मदन सिंह बाबरवाल, गोपाल नागर, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस शिविर में आर.एन.टी. ब्लड बैंक एवं सरल ब्लड बैंक ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

No comments