उदयपुर। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से पंख संस्था का रविवार को साय...
उदयपुर। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से पंख संस्था का रविवार को सायंकाल समापन हुआ। शुभ केसर गार्डन में दो दिवसीय महिला उद्यमी प्रदर्शनी में 40 स्टॉल लगाई गई। जिनमे तीस घरेलु महिलाओं ने पहली बार भाग लिया। जिनको सभी ने मुक्त कण्ठ से सराहा। 6 कार्यशालाओं (वर्कशॉप्स) के माध्यम से विभिन्न तरह के हस्तकला के हुनर लाइव दिखायें गये। प्रदर्शनी के आयोजक तथा पंख संस्था की ओर से पूनम काबरा, नेहा माहेश्वरी, स्नेहा मालाणी और गरिमा राठी ने बताया कि मेवाड क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों के नेशनल राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय 25 एवार्डी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। पूनम काबरा ने बताया कि हस्तनिर्मित वस्तुएं तथा अन्य नवाचारों से जुड़े स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर स्वस्थ रहने के लिए भजन जेमिंग और प्राणीक हिलिंग कराया गया।
पूनम काबरा के अनुसार आने वाले सभी महिलाओ ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिला उद्यमियो की प्रशंसा कर बोला कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिये। इसके लिए आयोजको को बधाई दी। विनोद रान्दड उपाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सभी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है। आयोजकों ने सभी स्टालस् लगाने वाली तथा वर्कशॉप्स कराने वाली महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। भविष्य में इस आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने, नए अवसरों से जुड़ने, सीखने और नेटवर्किंग का सशक्त मंच प्रदान करते रहेगें। सभी आगन्तुक अतिथियों जनसामान्य जनों का धन्यवाद किया।

No comments