Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अर्बन स्क्वायर मॉल में 500 से अधिक बच्चों ने सीखी पिज्जा बनाने की कला

- डोमिनोज़ के जूनियर पिज्जा शेफ वर्कशॉप में उमड़ा परिवारों का उत्साह उदयपुर. उदयपुर के सबसे बड़े रिटेल डेस्टिनेशन अर्बन स्क्वायर मॉल में आयो...


- डोमिनोज़ के जूनियर पिज्जा शेफ वर्कशॉप में उमड़ा परिवारों का उत्साह

उदयपुर. उदयपुर के सबसे बड़े रिटेल डेस्टिनेशन अर्बन स्क्वायर मॉल में आयोजित डोमिनोज़ जूनियर पिज्जा शेफ वर्कशॉप में बच्चों और अभिभावकों का शानदार उत्साह देखने को मिला। दो दिवसीय इस आयोजन में 500 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपने हाथों से पिज्जा बनाना सीखा और विभिन्न रोचक गतिविधियों में हिस्सा लिया। वर्कशॉप के दौरान डोमिनोज़ के विशेषज्ञों ने बच्चों को पिज्जा बनाने की पूरी प्रक्रिया सिखाई। प्रतिभागियों ने खुद पिज्जा तैयार किया और उन्हें डोमिनोज़ की ओर से जूनियर पिज्जा शेफ सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। इसके अलावा सभी बच्चों को विशेष 4-कोर्स मील भी उपलब्ध कराया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में परिवार अर्बन स्क्वायर मॉल पहुंचे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पिज्जा बनाने का अनुभव लिया, जबकि अभिभावकों ने इसे बच्चों के लिए सीखने और मनोरंजन का अनूठा अवसर बताया। 

भूमिका एंटरप्राइजेज की सीईओ नंदिनी तनेजा ने कहा, "अर्बन स्क्वायर मॉल में आयोजित डोमिनोज़ जूनियर पिज्जा शेफ वर्कशॉप को मिली शानदार प्रतिक्रिया हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। 500 से अधिक बच्चों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि लोग ऐसे अनुभवात्मक आयोजनों को पसंद कर रहे हैं, जो मनोरंजन के साथ बच्चों को कुछ नया सीखने का अवसर भी दें। बच्चों के उत्साह को देखते हुए स्कूलों का भी इस पहल से जुड़ना हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। डोमिनोज़ ने स्कूलों के माध्यम से भी बच्चों को इस अनुभव का हिस्सा बनने का अवसर दिया है, जिससे और अधिक बच्चे पिज्जा बनाने की कला को करीब से सीख सकेंगे। 

No comments