उदयपुर, 13 जुलाई. प्रदेश ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर आज राजस्थान के सभी जिलों में ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों द्वारा VL...
उदयपुर, 13 जुलाई. प्रदेश ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर आज राजस्थान के सभी जिलों में ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों द्वारा VLTD GPS की अनिवार्यता, परमिट एवं वाहन फिटनेस संबंधी व्यावहारिक समस्याओं के विरोध में प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन का शुभारंभ किया गया दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन द्वारा आंदोलन के प्रथम दिन प्रदेशभर में ट्रांसपोर्ट नगरों, परिवहन कार्यालयों एवं प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब पर बड़ी संख्या में ट्रक मालिक, ट्रांसपोर्टर, वाहन संचालक एवं व्यवसायी एकजुट होकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
प्रवक्ता हेमेन्द्र सिंह दवाणा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी ट्रक ट्रासंपोर्ट मालिको का अभिवादन कर जानकारी उपलब्ध करवाई कि सरकार द्वारा लागू की जा रही व्यवस्थाओं का उद्देश्य यदि सड़क सुरक्षा एवं पारदर्शिता है तो उसका स्वागत है, किन्तु वर्तमान व्यवस्था में अनेक तकनीकी एवं प्रशासनिक कमियों के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय अत्यधिक प्रभावित हो रहा है। VLTD GPS उपकरणों की सीमित उपलब्धता, अत्यधिक शुल्क, तकनीकी खराबी, सर्वर संबंधी समस्याएं तथा अधिकृत एजेंसियों एवं सरकार की (SOP) सिस्टम ऑपरेटिंग प्रोसीजर कम्प्लीट नही होने के कारण हजारों वाहन समय पर अनुपालन नहीं कर पा रहे हैं। इसके बावजूद वाहन मालिकों पर लगातार चालान एवं दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिससे पूरे परिवहन उद्योग में भारी असंतोष व्याप्त है। संरक्षक पुष्पराज मेहता का कहना है कि वाहन फिटनेस एवं परमिट नवीनीकरण की प्रक्रिया भी वर्तमान में अत्यंत जटिल एवं समय लेने वाली हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी समस्याओं, स्लॉट की कमी तथा प्रशासनिक विलंब के कारण वाहन समय पर फिटनेस एवं परमिट प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। परिणामस्वरूप वाहन सड़क पर खड़े रहने को विवश हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है तथा व्यापार और उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला भी प्रभावित हो रही है।
अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने बताया प्रदेश ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की है कि—
No comments