Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

जैन सोशल ग्रुप संगम जोन-6 के कार्यक्रम में सदस्यों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

- समता, यूनिक एवं संस्कार ग्रुप के सदस्यों ने बढ़ाया आपसी सौहार्द और एकता का संदेश - जेएसजी के तीनों ग्रुपों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का ...


- समता, यूनिक एवं संस्कार ग्रुप के सदस्यों ने बढ़ाया आपसी सौहार्द और एकता का संदेश

- जेएसजी के तीनों ग्रुपों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
उदयपुर, 17 जुलाई। जैन सोशल ग्रुप मेवाड़ रीजन के जोन-6 संगम के अंतर्गत आने वाले समता, यूनिक एवं संस्कार ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में एक निजी रिसोर्ट में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीनों ग्रुपों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन की एकता, सेवा और बंधुत्व की भावना को सशक्त बनाया। कार्यक्रम में जेएसजी के सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सदस्यों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति देकर दर्शकदीर्घा में बैठे सदस्यों को झुमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जोन-6 कॉर्डिनेटर राकेश नंदावत ने मेवाड़ रीजन से पधारे पदाधिकारियों, विभिन्न ग्रुपों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि मेवाड़ रीजन में 12 जोन कॉर्डिनेटर कार्यरत हैं, लेकिन इस प्रकार का जोन-6 का यह पहला संयुक्त कार्यक्रम है, जो सभी ग्रुपों के सदस्यों के सहयोग और समर्पण से सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के संयुक्त आयोजन संगठन में बंधुत्व, आत्मीयता एवं पारिवारिक संस्कृति को सशक्त करते हैं। जब विभिन्न ग्रुप्स के सदस्य एक मंच पर मिलते हैं, तो एक स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारित समाज का निर्माण होता है।
चेयरमैन इलेक्ट पारस ढेलावत ने सभी ज़ोन कोऑर्डिनेटर्स से आह्वान किया कि वे भी इस प्रकार के संयुक्त कार्यक्रम आयोजित कर संगठनात्मक एकता को बढ़ावा दें तथा समाज के समक्ष मितव्ययता एवं सामूहिकता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करें।
इंटरनेशनल डायरेक्टर मोहन बोहरा ने कहा कि ऐसे आयोजन संपर्क, सहयोग एवं सेवा की भावना को मजबूत करते हैं तथा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
संस्कार ग्रुप के फाउंडर प्रेसिडेंट प्रकाश कोठारी ने कहा कि ग्रुप के सदस्यों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह रहा और सभी ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आयोजन को यादगार बना दिया।
समता ग्रुप के डॉ. सुभाष कोठारी ने कहा कि जोन-6 का मुख्य उद्देश्य "एक साथ, एक ध्येय, एक परिवार" की भावना को साकार करना है।
यूनिक ग्रुप के फाउंडर प्रेसिडेंट हेमंत दक ने कहा कि इस प्रकार के संगम जैसे कार्यक्रम वर्ष में कम से कम दो बार आयोजित होने चाहिए, ताकि सदस्यों के बीच आत्मीयता और संगठनात्मक मजबूती निरंतर बनी रहे।
कार्यक्रम में जोन-1 कॉर्डिनेटर सुनील गांग, महेश पोरवाल, महावीर नवेडिया, जितेंद्र हरकावत, रीजन सचिव आशुतोष सिसोदिया, कोषाध्यक्ष श्याम सिसोदिया, पुराणमल मेहता सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संस्कार ग्रुप की अध्यक्ष डॉ. प्रमिला जैन एवं भाग्यश्री गन्ना ने किया, जबकि अंत में यूनिक ग्रुप के राजीव मेहता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण ने सभी का मन मोह लिया।

No comments