Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

प्रदेश ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल सफल, सरकार ने प्रमुख मांगें स्वीकार कीं

ऐतिहासिक एकता और अनुशासित आंदोलन की जीत उदयपुर, 16 जुलाई. प्रदेश ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर VLTD (वीएलटीडी) जीपीएस, परमिट, फ...


ऐतिहासिक एकता और अनुशासित आंदोलन की जीत

उदयपुर, 16 जुलाई. प्रदेश ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर VLTD (वीएलटीडी) जीपीएस, परमिट, फिटनेस सेंटर एवं फिटनेस सेंटर बंद रहने के कारण हुए चालानों में राहत सहित विभिन्न मांगों को लेकर 13 जुलाई 2026 से प्रदेशव्यापी हड़ताल एवं आंदोलन प्रारंभ किया गया। इस आंदोलन के अंतर्गत उदयपुर संभाग की समस्त जिम्मेदारी "दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन" को सौंपी गई, जिसका संगठन ने पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं एकजुटता के साथ निर्वहन किया।

संगठन के प्रवक्ता कुँ. हेमेन्द्र सिंह दवाणा ने कहा कि यह विजय किसी एक व्यक्ति या पदाधिकारी की नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक ट्रक मालिक, ट्रांसपोर्टर, वाहन संचालक एवं उनके परिवारों की सामूहिक एकता, धैर्य और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने समस्त ट्रांसपोर्ट समुदाय का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज संगठित होकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखता है, तब सरकार को भी जनहित में निर्णय लेने पड़ते हैं। संगठन के संरक्षक पुष्पराज मेहता ने मार्गदर्शन में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में उपाध्यक्ष हेमराज डांगी, सचिव मनोहर सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र पण्डा, सहसचिव मनप्रीत सिंह खेरा ने ड्राइवरों ओर गाड़ी मालिको के लिए टेंट एवं बैठक व्यवस्था को संभाला संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सुथार ने डबोक क्षेत्र में जिम्मेदारी संभाली, पूर्व सरपंच मावली संस्था के वरिष्ठ सदस्य मुन्नाभाई गुर्जर ने मावली, फतहनगर के गाड़ियों की जिम्मेदारी को संभालने का काम किया । 

अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने  बताया कि 15 जुलाई 2026 को "दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन" के नेतृत्व में संगठन कार्यालय से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) तक एक विशाल एवं अनुशासित रैली निकाली गई। इस रैली में 50 से अधिक भारी मालवाहक वाहन एवं सैकड़ों चारपहिया वाहन शामिल हुए। इतनी बड़ी संख्या में वाहन होने के बावजूद संगठन के सभी सदस्यों ने अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए कहीं भी आमजन की आवाजाही बाधित नहीं होने दी। संपूर्ण रैली शांतिपूर्ण, संयमित एवं लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुई, जिसकी सर्वत्र सराहना की गई।

सचिव मनोहर सिंह राठौड़ ने रैली के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा संबंधित अधिकारियों के समक्ष ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की समस्याओं एवं मांगों को मजबूती से रखा गया। अधिकारियों द्वारा कुछ समय का अनुरोध किए जाने के पश्चात मात्र छह घंटे के भीतर राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की पीड़ा को स्वीकार करते हुए प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया तथा उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की। यह पूरे प्रदेश के ट्रांसपोर्ट समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। महावीर माहेश्वरी ने सभी आंदोलनकारियों के भोजन प्रसाद की व्यवस्था की एवं सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया ।

प्रवक्ता कुँ. हेमेन्द्र सिंह दवाणा ने कहा कि पूरे प्रदेश में हुए आंदोलन के दौरान "दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन" का आंदोलन सबसे अधिक अनुशासित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रहा, जिसकी प्रशंसा प्रशासन एवं आमजन द्वारा भी की गई। यह उपलब्धि संगठन के प्रत्येक सदस्य के अनुशासन, सहयोग एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

संगठन ने उदयपुर सांसद श्री मन्नालाल जी रावत का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की समस्याओं एवं पीड़ा को गंभीरता से समझा तथा तत्काल प्रभाव से राज्य एवं केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से हमारी बात रखी। उनके सकारात्मक प्रयासों से समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति संभव हो सकी।

संगठन ने आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग देने हेतु उदयपुर पुलिस प्रशासन का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक श्रीमती अमृता दुहन, पुलिस उपाधीक्षक (पूर्व) श्रीमती ऋचा शर्मा, थाना अधिकारी श्री अजय सिंह राव एवं सुखेर थाना अधिकारी श्री भरत योगी सहित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का संगठन हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने पूरे आंदोलन के दौरान उत्कृष्ट समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया। 

अंत में संगठन ने प्रदेश ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के समस्त पदाधिकारियों, विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों, ट्रक मालिकों, वाहन चालकों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रत्येक सदस्य का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि यह संघर्ष भविष्य में भी ट्रांसपोर्ट समाज के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए इसी प्रकार एकजुट होकर जारी रहेगा। आज इस हड़ताल को पूर्णतया बंद कर एक दूसरे को बधाई दी पूर्व विधिक सलाहकार नरेंद्र सिंह शेखावत, अजित गुप्ता, कैलाश अहीर, भेरू सिंह, भरत सिंह, नीरज सिंह, संदीप सिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंह चंद्रावत, कैलाश पूर्बिया, जितेंद्र सिंह, अरुण चौधरी, विक्रम जैन, रामजी प्रजापत एवं सैंकड़ो  ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी उपस्थित रहे । 


No comments