वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखण्ड के मध्य मऊ रानीपुर-...
वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखण्ड के मध्य मऊ रानीपुर-रोरा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी:-
1. गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 27.07.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 19665, खजुराहो- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 28.07.26 को खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग खजुराहो-बिरारी-दैलवारा-वीरांगना लक्ष्मीबाई होकर संचालित होगी।
No comments