Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

झाड़ोल में सीएम के संभावित दौरे की तैयारियों का जिला कलक्टर ने लिया जायजा

अधिकारियों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश उदयपुर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के झाड़ोल क्षेत्र के संभावित दौरे को लेकर जिला कलेक...

अधिकारियों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

उदयपुर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के झाड़ोल क्षेत्र के संभावित दौरे को लेकर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल बुधवार शाम झाड़ोल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी कपिल कोठारी, पूर्व उप जिला प्रमुख एवं समाजसेवी पुष्कर तेली, भंवर सिंह पवार, शंकरलाल गायरी, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत, तहसीलदार सीताराम बोलीवान सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

No comments