उदयपुर, 26 जुलाई 2026, सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध वैदिक विद्वान् और वक्ता स्वामी सच्चिदानन्द सरस्वती उदयपुर पहुँचे हैं। वे आज नवलखा महल सांस्कृ...
उदयपुर, 26 जुलाई 2026, सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध वैदिक विद्वान् और वक्ता स्वामी सच्चिदानन्द सरस्वती उदयपुर पहुँचे हैं। वे आज नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र के माता लीलावन्ती सभागार में आयोजित कार्यक्रम ”वैदिक राष्ट्रवाद - एक विमर्श“ में विशिष्ट व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम का आयोजन न्यास के संस्थापक अध्यक्ष पूज्य स्वामी तत्त्वबोध जी सरस्वती की स्मृति दिवस पर किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आरम्भ शाम 4-30 बजे होगा और यह 8-00 बजे तक चलेगा। इसकी अध्यक्षता आर्य समाज भीलवाड़ा के प्रधान श्री विजय शर्मा करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण के विधायक माननीय फूलचन्द मीणा और राजसमन्द की विधायक माननीय दीप्ति किरण माहेश्वरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।
आयोजन में यज्ञ, भजन तथा उपदेश के साथ अतिथियों के सम्बोधन शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य भाग में स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ”वैदिक राष्ट्रवाद“ के स्वरूप और विचारों पर प्रकाश डालेंगे।
श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास के अध्यक्ष अशोक आर्य ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और शहर के आर्य समुदाय के साथ अनेक बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया गया है।
No comments