भाजपा शहर जिला उदयपुर की कार्यसमिति बैठक संपन्न सशक्त संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और मजबूत बूथ ही निकाय व पंचायत चुनाव में विजय का आधार: संपत ...
भाजपा शहर जिला उदयपुर की कार्यसमिति बैठक संपन्न
सशक्त संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और मजबूत बूथ ही निकाय व पंचायत चुनाव में विजय का आधार: संपत सांखला
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पटेल सर्कल स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल संगठन, जनसंपर्क अभियान तथा निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया।
मंच पर संगठन सह-प्रभारी संपत सांखला, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी, दिनेश भट्ट, पूर्व महापौर रजनी डांगी, जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी एवं डॉ. पंकज बोराणा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रारंभ में जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने बैठक की विषय-वस्तु प्रस्तुत करते हुए गत माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आगामी अभियानों की रूपरेखा से मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को अवगत कराया। इसके पश्चात विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, बूथ संपर्क, सेवा कार्यों एवं जनसंपर्क अभियानों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति रू संपत सांखला
मुख्य वक्ता एवं संगठन सह-प्रभारी संपत सांखला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा सामर्थ्य उसका अनुशासित, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन की नियमित बैठकों, बूथ समितियों की सक्रियता, शक्ति केंद्रों की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं के सतत प्रशिक्षण से ही चुनावी सफलता सुनिश्चित होती है।
उन्होंने सभी मंडलों को सरल ऐप, डाटा सेवर ऐप, डिजिटल लर्निंग, बूथ सत्यापन एवं संगठनात्मक गतिविधियों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक माह जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने तथा प्रधानमंत्री ष्मन की बातष् कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की अनिवार्य बैठक आयोजित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाला दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक सामाजिक एवं वैचारिक आंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा पहुंचाने का दायित्व निभाना होगा।
भाजपा का कार्यकर्ता हर चुनौती को अवसर में बदलता है रू डॉ. मन्नालाल रावत
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष, सेवा और समर्पण के बल पर विजय प्राप्त करता है। उन्होंने बूथ प्रबंधन को चुनावी सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में संवाद, सामाजिक संगठनों के साथ वैचारिक समन्वय तथा विभिन्न वर्गों के बीच सतत संपर्क बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही वीबीजीआरजी सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आग्रह किया।
सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व रू प्रमोद सामर
प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने हाल ही में आयोजित विकास प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री को विश्व के विभिन्न देशों द्वारा मिले सर्वोच्च सम्मानों, सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण होने, पंचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण तथा यमुना जल समझौते जैसी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विकास और सुशासन के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं।
हर बूथ मजबूत होगा तो हर चुनाव में भाजपा विजयी होगी रू गजपाल सिंह राठौड़
अध्यक्षीय उद्बोधन में शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन की सफलता नियमित बैठकों, समयबद्ध कार्यप्रणाली और बूथ स्तर तक सक्रिय संरचना पर निर्भर करती है। उन्होंने जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की बैठकों की निश्चित तिथि एवं स्थान तय करने, संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि निकाय एवं पंचायत चुनाव भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से जनसंपर्क, बूथ सुदृढ़ीकरण और संगठन विस्तार में जुट जाए, ताकि भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर सके। उन्होंने पिछले माह आयोजित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए आगामी अभियानों में भी उसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया तथा अंत में जिला महामंत्री डॉ. पंकज बोराणा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैठक में पूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री कृष्णपाल सिंह चुंडावत, सोशल मीडिया प्रदेश सहसंयोजक मोहित सनाढ्य, मन की बात युवा मोर्चा प्रदेश सह-प्रभारी इंदर सिंह विसावत, योगेश कुमावत, डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, डॉ. सोनिका जैन, बाबूलाल ओड़, गोपाल सालवी, शंभू गमेती, सनी पोखरना, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण धाबाई, करण सिंह शक्तावत, दिग्विजय श्रीमाली, किरण तातेड़, जगदीश शर्मा, हजारी जैन, जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल, तुषार मेहता, सपना कुर्डिया, खुशबू मालवीय, सिद्धार्थ शर्मा, गिरीश शर्मा, मंगू सिंह रावत, दिलीप सिंह राठौड़, मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत, अशोक नागदा, प्रवक्ता ओम पारीक, दुदाराम डांगी, राकेश जैन, दीपक कुमावत, देवेंद्र साहू, भेरूलाल मीणा, राजेंद्र परिहार, कुंदन चैहान, गजेंद्र अग्रवाल, अमित सोलंकी, हितेश प्रजापत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments