Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

फाउंडर्स अनप्लग्ड से मिले सफलता के सूत्र, आरएमबी उदयपुर ने उद्यमियों के लिए शुरू की नई प्रेरक पहल

उदयपुर। रोटरी मीन्स बिजनेस (आरएमबी) उदयपुर की 89वीं आधिकारिक बैठक में उद्यमियों को प्रेरित करने वाली नई पहल फाउंडर्स अनप्लग्ड का शुभारंभ किय...


उदयपुर। रोटरी मीन्स बिजनेस (आरएमबी) उदयपुर की 89वीं आधिकारिक बैठक में उद्यमियों को प्रेरित करने वाली नई पहल फाउंडर्स अनप्लग्ड का शुभारंभ किया गया। इस अभिनव श्रृंखला का उद्देश्य सफल उद्यमियों के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दृष्टिकोण को साझा कर स्थानीय व्यवसायियों को नवाचार, विकास और विस्तार के लिए प्रेरित करना है।

बोर्ड सदस्य वैभव शर्मा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से आरएमबी उदयपुर शहर के उद्यमियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराते हुए उनके व्यवसायिक नेटवर्क और विकास को गति दे रहा है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए श्फाउंडर्स अनप्लग्डश् की शुरुआत की गई है, जहां सफल उद्योगपति अपने संघर्ष, सफलता और नेतृत्व के अनुभव सदस्यों के साथ साझा करेंगे।
श्रृंखला के प्रथम अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्यमी डॉ. आनंद गुप्ता ने अपने उद्यमशीलता के सफर, व्यवसाय में नवाचार, नई सोच, प्रभावी नेतृत्व और व्यवसाय को सफलतापूर्वक नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में सफलता वही हासिल करता है, जो सीखने की ललक बनाए रखते हुए चुनौतियों को अवसर में बदलना जानता है। उनके अनुभवों और विचारों से उपस्थित सदस्यों को व्यवसायिक नेतृत्व और प्रबंधन के अनेक महत्वपूर्ण सूत्र सीखने को मिले।
बैठक की अध्यक्षता देवेन्द्र चौधरी ने की। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन स्वाति माखीजा ने किया, जबकि डॉ. सुरभि गांधी ने डॉ. आनंद गुप्ता के साथ संवाद का संचालन करते हुए व्यवसाय, नेतृत्व, नवाचार और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर रोचक एवं सार्थक चर्चा कराई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जूली मरमट, कोषाध्यक्ष पुनीत गखरेजा सहित पूरी आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा।
आरएमबी उदयपुर का विश्वास है कि श्फाउंडर्स अनप्लग्डश् जैसी पहल स्थानीय उद्यमियों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बनेगी और उन्हें अनुभवी बिजनेस लीडर्स से सीखते हुए अपने व्यवसाय को नई दिशा एवं नई ऊँचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करेगी।

No comments