उदयपुर। समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता दीपेश हेमनानी ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर से गोवा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ...
उदयपुर। समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता दीपेश हेमनानी ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर से गोवा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थय, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की गई। मुलाकात के दौरान दीपेश हेमनानी और गिरीश चोडणकर के बीच प्रदेश एवं राष्ट्रीय राजनीति के समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की भावी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।

No comments