Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वच्छता, पर्यावरण व स्वास्थ्य को लेकर कार्यशाला का आयोजन

उदयपुर। शनिवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय विजय बावड़ी गोगुंदा में सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वच्छता, पर्यावरण व स्वास्थ्य...


उदयपुर। शनिवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय विजय बावड़ी गोगुंदा में सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वच्छता, पर्यावरण व स्वास्थ्य को लेकर  कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यशाला में बच्चों द्वारा पर्यावरण विषय पर बहुत ही सुंदर पोस्टर बनाए गए। बच्चों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। स्टेशनरी वितरण की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले प्राचार्य श्रीमती सुनीता धनकर द्वारा विद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सद्भाव सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने पर्यावरण व स्वच्छता के महत्व को बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया और बच्चों को पौष्टिक भोजन करने के लिए आग्रह किया। बच्चों को समझाया कि किस प्रकार अपने समय का सदुपयोग करें अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। कहानी, कविता व मनोरंजन चुटकुले के माध्यम से प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में सुरेश अग्रवाल ने भारत को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने में बच्चों से मेहनत करने का आग्रह किया। भवानी शंकर ने सनातन धर्म और भारत संस्कृति को लकर काफी उपयोगी वार्ता प्रदान की। कार्यक्रम में बच्चों ने भी कविता सुनाकर भाग लिया। बहुत ही सुंदर वातावरण में विद्यालय स्थित है। ग्रामीण अंचल में इस तरह के कार्यक्रम की महत्व को स्वीकार किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सराहा। बच्चों ने भी पसंद किया और भविष्य में पुनः कार्यक्रम करने के लिए आग्रह किया। प्राचार्य श्रीमती सुनीता धनखड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments