Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

विद्या संबल योजनान्तर्गत गेस्ट फैकल्टी हेतु आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 23 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिले के राजकीय छात्रावासों में कक्षा 6 से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को गणित, वि...

उदयपुर, 23 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिले के राजकीय छात्रावासों में कक्षा 6 से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों का अध्यापन कराने के लिए विद्या संबल योजना के तहत् गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संबंधित छात्रावास में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि गेस्ट फैकल्टी के रूप में सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं निजी अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। राजकीय बालिका छात्रावासों में महिला अभ्यर्थियों को चयन में प्रथम वरीयता दी जाएगी। चयन समिति शैक्षणिक योग्यता के आधार पर वरीयता सूची तैयार करेगी। उन्हांेने बताया कि मानदेय के रूप में कक्षा 9-10 के लिए द्वितीय श्रेणी अध्यापकों को 350 रुपये तथा कक्षा 11-12 के लिए ग्रेड प्रथम अध्यापकों को 400 रुपये प्रति घंटे भुगतान किया जाएगा।


No comments