Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

नगर निकाय चुनाव- 2026-नियंत्रण कक्ष स्थापित

उदयपुर, 20 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाले पंचायती राज संस्थाओं और नगर पालिका आम चुनाव-2026 के मद्देनजर उदय...

उदयपुर, 20 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाले पंचायती राज संस्थाओं और नगर पालिका आम चुनाव-2026 के मद्देनजर उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव के दौरान मिलने वाली सभी शिकायतों की समय पर जांच और उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलेक्ट्रेट में नियंत्रण एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह प्रकोष्ठ शिकायतों के समाधान के साथ-साथ चुनाव संबंधी सूचनाओं के संकलन और उनके सम्प्रेषण का कार्य भी संभालेगा। यह नियंत्रण कक्ष जिला कलेक्ट्रेट के प्रथम तल पर स्थित कमरा नम्बर-219 (कॉन्फरेन्स हॉल) में स्थापित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष समापन तक यह प्रकोष्ठ चैबीसों घंटे क्रियाशील रहेगा। इस महत्वपूर्ण नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी बतौर प्रभारी अधिकारी, उपमहानिरीक्षक (पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, उदयपुर) को सौंपी गई है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0294-2420028  है।

 

No comments