उदयपुर. गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन जगन्नाथ मन्दिर के कवर्ड प्रांगण मे चार दिवसीय इस्काॅन झूलन यात्रा महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया जायेगा। ठाकुर ...
उदयपुर. गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन जगन्नाथ मन्दिर के कवर्ड प्रांगण मे चार दिवसीय इस्काॅन झूलन यात्रा महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया जायेगा। ठाकुर जी को मन्दिर ब्रह्मचारी वैष्णवो द्वारा रंगबिरंगी फूलमालाओ से सुसज्जित झूले मे विराजमान कर दिव्य बनाकर भव्य रुप प्रदान किया जाएगा। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी प्रभु ने बताया कि रविवार 23 अगस्त से 26 अगस्त तक चार दिन प्रतिदिन सायंकाल 6:30 बजे से आयोजित महोत्सव मे कीर्तन कथा और भक्तो संग इस्काॅन परम्परानुसार शैली मे महिलाऐ और पुरुष वर्ग नृत्य कर धूम मचायेगें। इस अवसर पर जन्माष्टमी महामहोत्सव तैयारी सम्बन्धित बैठक आयोजित की जायेगी। झूलन यात्रा कथा कीर्तन पश्चात सभी भक्तो के लिए प्रसादम की व्यवस्था रहेगी।

No comments