उदयपुर। गुलाब बाग रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में संस्थान और सुरो भारती संगीत कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधन में आयो...
उदयपुर। गुलाब बाग रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में संस्थान और सुरो भारती संगीत कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधन में आयोजित की जाने वाली संगीत परीक्षाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं आवेदन 22 अगस्त से 25 सितंबर तक जमा कराए जा सकेंगे। संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस परीक्षा में तबला गिटार हारमोनियम ऑर्गन सितार बांसुरी संतूर वायलिन शास्त्रीय गायन सुगम संगीत फिल्म संगीत पखावज मृदंग सभी प्रकार के राजस्थानी लोक नृत्य क्लासिकल नृत्य के फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसके तहत बिगनर प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष तृतीय वर्ष और ग्रेड फर्स्ट से लेकर ग्रेट 8 तक के परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के अन्य विषय आर्ट एंड क्राफ्ट ड्राइंग पेंटिंग रविंद्र संगीत योगासन भरतनाट्यम ओडिसी कथकली कत्थक आदि सभी विषय रहेंगे।
No comments