Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने प्रभारियों से लिया फीडबैक

उदयपुर। 25 अगस्त। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के...


उदयपुर। 25 अगस्त। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के वार्ड में लगाए गए वार्ड प्रभारियों से वन टू वन समीक्षा कर फीडबैक लिया।

सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित फीडबैक में सभी वार्ड प्रभारियों से विगत दिनों वार्ड में जाकर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से किए गए संवाद की जानकारी ली। तथा वार्ड वासियों से किए संवाद एवं समन्वय की जानकारी भी ली। साथ ही वार्ड में निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओ के नाम जीतने की प्राथमिकता के आधार पर क्रम सहित लिए।
वार्ड फीडबैक में डॉ कौशल नागदा, डॉ संजीव राजपुरोहित, चंद्रवीर गुर्जर, गणेश मेघवाल, दिनेश औदिच्य, गोपाल सरपटा, रवि भावा, कमलेश पटेल, ज्ञान प्रकाश सेन,लक्ष्मी लाल सोनी, हेमंत मेघवाल, कुंदन सिंह, भूपेश चौबीसा, हितेन्द्र राजपुरोहित, प्रवीण सालवी सहित कई वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

No comments