Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर की नेहा पण्ड्या को मिला बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड

उदयपुर। उदयपुर की प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट नेहा पण्ड्या ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शहर का नाम रोशन किया है। 19 अगस्त को चित्तौड़गढ़ म...


उदयपुर। उदयपुर की प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट नेहा पण्ड्या ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शहर का नाम रोशन किया है। 19 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में आयोजित ब्यूटी आइकॉन अवार्ड शो में नेहा को ‘उदयपुर की बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट’ के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक मेकअप आर्टिस्ट को सम्मानित किया गया।

खास बात यह रही कि नेहा को टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की प्रसिद्ध कलाकार नीलू वाघेला (भाभो) का मेकअप करने का अवसर मिला। इससे पहले वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण मेहरा का भी मेकअप कर चुकी हैं। बांसवाड़ा जिले के छोटे से गांव आंजना से उदयपुर आकर करियर शुरू करने वाली नेहा ने पिछले दो वर्षों में कड़ी मेहनत से पहचान बनाई है। आज इंस्टाग्राम पर उनके 60 हजार से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 700 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह इस सफलता का श्रेय इवेंट ऑर्गनाइजर ईशान अंसारी और अपने पति विपुल पण्ड्या के सहयोग को देती हैं।

No comments