Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय में ‘स्पंदन 2024‘ सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ

उदयपुर,12 नवम्बर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्पंदन 2024’ का आज विधिवत उद्घाटन हुआ। फेस्टिवल का उद्घाट...


उदयपुर,12 नवम्बर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्पंदन 2024’ का आज विधिवत उद्घाटन हुआ। फेस्टिवल का उद्घाटन विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल,प्रिसिडेंट डॉ.एम.एम. मंगल,पीएमसीएच के डीन डॉ.उम्मेद सिंह परिहार,डेन्टल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.रवि कुमार,नर्सिंग कॉलेज के डीन डॉ.के.सी. यादव,फिजियोथेरेपी कॉलेज के डॉ.जफर खान,ऑक्यूपेशनल थेरेपी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विशाल शर्मा,असिस्टेंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर नीरज चपलोत और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ईशा श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर डॉ.एम.एम.मंगल ने कहा कि इस फेस्टिवल का आयोजन 14 नवम्बर 2024 तक किया जाएगा और इसमें विश्वविद्यालय के मेडिकल, डेन्टल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी और पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। स्पंदन 2024 न केवल एक सांस्कृतिक महोत्सव है, बल्कि यह छात्रों के बीच भाईचारे, एकता और विविधता का प्रतीक भी बनता है।

इस महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें रंगोली, सोलो डांस, कविता पाठन, अन्ताक्षरी, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी प्रतियोगिता, हास्य प्रतियोगिता, पेंटिंग, क्विज कॉम्पिटिशन, एकल गायन, फैशन शो, ग्रुप डांस और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन 14 नवम्बर को एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।
असिस्टेंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर नीरज चपलोत ने कहा कि ‘स्पंदन 2024’ विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच समग्र कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करने का एक शानदार प्रयास है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य छात्रों के भीतर सृजनात्मकता,नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा देना है।
पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय हमेशा अपने छात्रों के शैक्षिक और मानसिक विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और यह सांस्कृतिक महोत्सव उसी दिशा में एक कदम है। इस महोत्सव के जरिए छात्रों को अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर मिलेगा, और इसके साथ ही विश्वविद्यालय में एक उत्साही और स्वस्थ माहौल का निर्माण होगा।

No comments