सलूंबर, 12 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ सलूंबर के अधिवक्ताओं ने रिटर्निंग अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि भारत आदिवासी पार्...
सलूंबर, 12 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ सलूंबर के अधिवक्ताओं ने रिटर्निंग अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि भारत आदिवासी पार्टी( बाप) के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं में हुई जनसभा में राजसमंद निवासी बताई जा रही एक वक्ता जिसका नाम अफसाना शाह बताया जा रहा है ने लोकरिष्टिकारक वक्तव्य जारी कर कहां की आप के पक्ष में मतदान नहीं किया तो अन्य समुदाय द्वारा तुम्हें कुत्ते की मौत पीटा जाएगा।
ज्ञापन में आग्रह किया कि चुनाव की दहलीज पर उक्त महिला द्वारा राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले जाति समुदाय के बीच विमान से बढ़ाने वाले व वातावरण को खराब करने वाला कार्य किया है उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने वाले आज को एवं उक्त महिला के द्वारा इस प्रकार का कृत्य आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलझन है वह साथ ही क्षेत्र में भाई का वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।
ज्ञापन में मांग की है कि उक्त महिला एवं सभा की आयोजकों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सलूम्बर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट विजेश भलवाड़ा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के श्री कमल बाहेती नगर महामंत्री राकेश पूर्बिया अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष हितेश पंचाल ग्रिजेश ताजावत परमानंद कलाल नारायणसिंह चुंडावत इत्यादि मौजूद थे।

No comments