Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

मेवाड़ 44 श्रेणी पालीवाल ब्राह्मण सेवा संस्थान की साधारण सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित

  खूबीलाल पालीवाल अध्यक्ष, सुरेन्द्र पालीवाल उपाध्यक्ष, नरेश चंद्र बागोरा महामंत्री, यशवन्त पालीवाल कोषाध्यक्ष उदयपुर। मेवाड़ 44 श्रेणी पालीव...

 

खूबीलाल पालीवाल अध्यक्ष, सुरेन्द्र पालीवाल उपाध्यक्ष, नरेश चंद्र बागोरा महामंत्री, यशवन्त पालीवाल कोषाध्यक्ष

उदयपुर। मेवाड़ 44 श्रेणी पालीवाल ब्राह्मण सेवा संस्थान उदयपुर की साधारण सभा की बैठक रविवार को समाज के हिरण मगरी सेक्टर 9 स्थित समाज भवन में श्रीचारभुजा नाथ मंदिर परिसर में मनोहर लाल जी पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें खूबीलाल पालीवाल अध्यक्ष, सुरेंद्र पालीवाल उपाध्यक्ष, नरेश बागोरा महामंत्री व यशवन्त पालीवाल कोषाध्यक्ष बनें।

सर्वप्रथम साधारण सभा में खूबीलाल जी पालीवाल द्वारा गत वर्ष की आय-व्यय लेखा-जोखा पेश किया गया एवं साधारण सभा में नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु चर्चा की गईस जिसमें कालू लाल जी पालीवाल, सत्यनारायण जी पालीवाल, गोविंद जी पालीवाल, रामचंद्र जी पालीवाल एवं खूबीलाल जी पालीवाल ने अपने विचार व्यक्त कर सर्व समिति से निर्विरोध नवीन कार्यकारिणी के गठन के सुझाव दिए


जिस अनुसार अध्यक्ष पद पर खूबीलाल जी पालीवाल के नाम का प्रस्ताव ललित जी जोशी ने रखा जिनका समर्थन महिला अध्यक्ष प्रेमलता पालीवाल एवं भंवरलाल हीरावत ने किया, महामंत्री पद पर नरेश चंद्र बागोरा के नाम का प्रस्ताव कृष्ण चंद्र जी पुरोहित ने रखा जिनका समर्थन उमाकांत जी पालीवाल एवं शंकर लाल जी टपरावत ने किया, उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र पालीवाल के नाम का प्रस्ताव खूबलाल जी पालीवाल ने रखा जिनका समर्थन चंद्र प्रकाश जी पालीवाल एवं भूपेश जी पालीवाल ने किया इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर यशवंत जी पालीवाल के नाम का प्रस्ताव कालूलाल जी पालीवाल ने किया जिनका समर्थन सत्यनारायण जी जोशी एवं मोहन जी बागोरा ने किया। साधारण सभा की उपस्थिति में सभी समाज बंधुओ ने नवगठित पदाधिकारी का ध्वनिमत से अनुमोदन कर स्वागत किया।

No comments