Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

श्री महावीर हनुमान जी को धराया अन्नकूट का भोग

महासतिया चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में महोत्सव,  भजन संध्या के साथ प्रसादी कार्यक्रम आयोजन उदयपुर। महासतिया चौराहा स्थित श्री महावीर हनुमान ...


महासतिया चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में महोत्सव,  भजन संध्या के साथ प्रसादी कार्यक्रम आयोजन

उदयपुर। महासतिया चौराहा स्थित श्री महावीर हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी शनिवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान जी का विशेष शृंगार किया गया। व्यवस्थापक हरीश वर्मा एवं सी.पी. बंसल ने बताया कि हनुमान जी का अलोकिक शृंगार के साथ 101 प्रकार के भोग धराये गये। क़रीब 3000 भक्तों द्वारा महाप्रसादी ग्रहण की। 

इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में शिव शंकर पालीवाल पार्टी ने हनुमान चालीसा पाठ व भजनों की प्रस्तुती दी। भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड एवम् भजनों का आनंद लिया। शहर विधायक ताराचंद जैन सहित दिनेश भट्ट का स्वागत किया गया। इस अवसर पर गोपाल दशोरा, केवल राम, तेज राम, शोभा लाल, शक्ति सिंह, किशन गायरी, सुरेश वैष्णव, नितिन अग्रवाल, प्रेम सिंह शक्तावत, पीयूष जोशी, मनीष वर्मा, संदीप कुमावत, सुरेश वैष्णव, दिव्यम आदि ने अपनी सेवाये दी।

No comments