Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

गोगुन्दा में सहायक लेखाधिकारी 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

उदयपुर, 30 मई। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट उदयपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुए श्रीमती नूतन शाह, सहायक लेखा...


उदयपुर, 30 मई। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट उदयपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुए श्रीमती नूतन शाह, सहायक लेखाधिकारी, कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, वृत गोगुन्दा, महिला एवं बाल विकास विभाग, उदयपुर को स्वयं के कार्यालय में पांच हजार रूपये की रिश्वत की राशि लेते हुऐ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि दिनांक 21. 05.2025 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट उदयपुर को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई थी कि परिवादिया एव सहपरिवादिया महिला एवं बाल विकास विभाग तहसील गोगुन्दा मंे आंगनबाडी कार्यकर्ता है एवं उन्हें माह अक्टूबर 2024 से अब तक उनका वेतन व मानदेय प्राप्त नही हुआ है। उनके द्वारा इस सम्बन्ध में निरन्तर श्रीमती नूतन शाह सहायक लेखाधिकारी, कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, वृत गोगुन्दा से सम्पर्क किया जा रहा है, परन्तु नूतन शाह द्वारा कोई न कोई कारण बताकर वेतन-मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। विगत तीन चार दिनांे से नूतन शाह, सहायक लेखाधिकारी द्वारा परिवादिया एवं सहपरिवादिया से अलग-अलग 4500/- रूपयो (कुल 9,000/- रूपयों) की रिश्वत की राशि देने का दबाव दिया जा रहा है एवं इस सम्बन्ध में कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, वृत गोगुन्दा पर बुलाया जा रहा है। परिवादिया द्वारा दी गई सूचना का श्री अनन्त कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, चौकी उदयपुर द्वारा सत्यापन करवाया गया तो आरोपिया नूतन शाह, सहायक लेखाधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई तथा सत्यापन के दौरान आरोपिया श्रीमति नूतन शाह, सहायक लेखाधिकारी द्वारा परिवादिया एव सहपरिवादिया से अलग-अलग 2,000/- रूपये (कुल 4,000/- रूपये) रिश्वत के रूप में प्राप्त किये गये।

शुक्रवार को श्री शिवराज मीना, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, कोटा रेन्ज, कोटा के पर्यवेक्षण मे अनन्त कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो. उदयपुर के निर्देशानुसार नरपत सिह, पुलिस निरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, चौकी उदयपुर मय टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए नूतन शाह, सहायक लेखाधिकारी, कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, वृत गोगुन्दा, महिला एवं बाल विकास विभाग, उदयपुर को स्वयं के कार्यालय में कुल पांच हजार रूपये की रिश्वत की राशि लेते हुऐ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

No comments