Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लेकसिटी में बीसीआई का 'उदयपुर आइकोनिक अवॉर्ड 2025' शनिवार को

शहर के जाने माने इन्फ्लुएंसर्स और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारी होंगे सम्मानित उदयपुर।झीलों की नगरी इस बार एक खास आयोजन की मेजबानी करने ...

शहर के जाने माने इन्फ्लुएंसर्स और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारी होंगे सम्मानित

उदयपुर।झीलों की नगरी इस बार एक खास आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। लेकसिटी उदयपुर में बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) का 'उदयपुर आइकोनिक अवॉर्ड 2025' शनिवार 31 मई को आयोजित किया जाएगा।
बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक उदयपुर मैरियट होटल, शिल्पग्राम, हवाला खुर्द में होगा। इसमें शहर के जाने-माने इन्फ्लुएंसर्स और इवेंट इंडस्ट्री के चुनिंदा आयोजकों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई हमेशा से यह कोशिश करता रहा है कि हर क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों को मंच और सम्मान मिले, जो अपने काम से नाम कमा रहे हैं। इस बार के आयोजन में अरुणोदय ग्रुप के पुष्पेंद्र परमार द्वारा सिल्वर कोटेड अवॉर्ड तैयार कराए गए हैं, जो सम्मानितों को प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस समारोह के जरिए बीसीआई का प्रयास है कि उदयपुर के इन्फ्लुएंसर्स और इवेंट आयोजकों को उनके योगदान के लिए एक मंच और सम्मान मिले, ताकि क्षेत्रीय प्रतिभा को और बढ़ावा मिल सके।
उदयपुर मेरियट होटल के जनरल मैनेजर वैभव सागर ने बताया कि इन्फ्लुएंसर्स और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों ने अपनी कला और बेहतर सेवाओं से उदयपुर का नाम रोशन किया है। उदयपुर को पर्यटन को भी बढ़ावा देने में उनका योगदान रहा है। यहां की खूबसूरती और मेजबानी को इन्होंने दुनियां के समक्ष प्रस्तुत किया है। हमें खुशी है कि हम इनकी मेहनत और प्रतिभा को सम्मान प्रदान कर पा रहे हैं।


No comments