नीतू गुप्ता ने 1000 परिंडे किए निशुल्क वितरण, अग्रवाल समाज एवं भाजपा के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित उदयपुर 30 मई। एक लक्ष्य लेकर अकेले...
उदयपुर 30 मई। एक लक्ष्य लेकर अकेले चली और चलती गई बीते 5 वर्षों से हर वर्ष प्यासे पंछियों के पीने के पानी के लिए आमजन को निशुल्क उपलब्ध कराने की अपनी जिद से सेवा कर रही नीतू गुप्ता ने जैसे ही परिंडे वितरण के लिए रखे मानो होड़ सी मच गई। राह चलते हर कदम काउंटर के पास पहुंचे और बहुत ही खुशी-खुशी परिंडे लेकर दुआ देते हुए निकल गये। देखते ही देखते 1000 परिंडे कब वितरित हो गए पता ही नहीं लगा।
ऐसे धर्मार्थ एवं पुण्यार्थ कार्य के साक्षी बने भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ कविता जोशी, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड,जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मीणा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंतीलाल जैन, अर्चना शर्मा, मंडल महामंत्री राजमल चित्तौड़ा, महिला मोर्चा शहर जिला महामंत्री डॉ सोनिका जैन, जिला उपाध्यक्ष सीमा खटीक, जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी कुमावत,मनीबेन पटेल,चंदाओदिच्य,
नेहा मंत्री सीमा जैन, योगिता ,रामलाल साहू,भूपेंद्र जैन, दीपक वसीटा,राजेंद्र दया के साथ अग्रवाल समाज जिसमें वैष्णव समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला अग्रवाल सम्मेलन के महामंत्री चंचल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, अग्रवाल जिला महिला सम्मेलन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना मित्तल,राकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अग्रवाल जैन समाज अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, हेमंत मित्तल, बालमुकुंद पित्ती, ज्ञानेश्वर अग्रवाल घनश्याम अग्रवाल विमल मंगल जगदीप मंगल,संदीप गोयल नवीन बंसल,महिला अध्यक्ष रमा मित्तल, दीपिका अग्रवाल, कुसुम मेड़तिया, संतोष पित्ती,समता अग्रवाल लता अग्रवाल आशा मोदी गीता अग्रवाल सोनाली बंसल,हेमा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, लीलावती अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, निकिता अग्रवाल रश्मि गुप्ता आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों ने नीतू गुप्ता के इस सेवा कार्य की सराहना की और कहा कि सम्मान सेवा का होना चाहिए उसके लिए किसी मंच की आवश्यकता नहीं। भावना से प्रेरित कार्य की हर व्यक्ति सराहना करता है। सभी ने कहा कि नीतू गुप्ता का यह सेवा कार्य प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत है।
धन्यवाद देते हुए नीतू गुप्ता ने कहा कि जब पंछी दाना पानी की तलाश में अपने घोसलों से बहुत दूर चले जाते हैं तो भीषण गर्मी में पानी की तलाश में छत पर पानी न देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल जाते हैं और वह अपना जीवन त्याग देते हैं और शाम को अपने घोसलों पर नहीं लौट पाते हैं उनकी यही मार्मिक व्यथा से प्रेरित होकर उन्होंने यह बीड़ा उठाया।
.jpg)
No comments