Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

बार्बीक्यू नेशन ने नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में किया अपने रेस्टोरेंट को रीलॉन्च

उदयपुर। भारत की अग्रणी रेस्टोरेंट्स श्रृंखला बार्बीक्यू नेशन ने नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल उदयपुर में अपने रेस्टोरेंट को आधुनिक ट्रेंडी इंटीरियर्...



उदयपुर। भारत की अग्रणी रेस्टोरेंट्स श्रृंखला बार्बीक्यू नेशन ने नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल उदयपुर में अपने रेस्टोरेंट को आधुनिक ट्रेंडी इंटीरियर्स और नये लुक के साथ रीलॉन्च किया है। साथ में बिल्कुल वही स्वादिष्ट ग्रिल जो 2016 से उदयपुर के मेहमानों को खुश कर रहे हैं।

यह रेस्टोरेंट फैमिली फंक्शन्स और कॉपरिट पार्टीज़ के लिए एक उत्तम स्थान है।

इस मौके पर बार्बीक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के रीजनल मैनेजर नॉर्थ धर्मेंद्र भाटी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अपने इस रेस्टोरेंट को रीलॉन्च करते हुए हमें काफी खुशी हो रही है। अपने ग्राहकों को बढ़िया अनुभव एवं सेवा देना ही हमारा पहला लक्ष्य है और यही हमें दूसरों से अलग और बेहतर बनाता है। हम उदयपुर के फूडीज के आभारी हैं जिन्होंने हमें 2016 से उनकी सेवा का अवसर दिया। यह एक बेहतरीन यात्रा रही है और हम बहुत उत्साहित है कि अपने इस नए ट्रेंडी लुक रेस्टोरेंट में एक नई एंबिएंस और नई ऊर्जा के साथ अपने ग्राहकों का स्वागत करें। यहां की सबसे बड़ी खासियत अनलिमिटेड ग्रिल्स, लाइव काउंटर्स, अनलिमिट बुफ़े और अति स्वादिष्ट डेज़र्ट्स है।


नॉन वेज और वेज खाने को खुद ग्रिल करके खाने के कांसेप्ट यानी कि डू इट योरसेल्फ कांसेप्ट का भारत में पायनियर बार्बी क्यू नेशन रेस्टोरेंट है। इसका पहला रेस्टोरेंट मुंबई में 2006 में खुला था। बार्बीक्यू नेशन का विज़न है डाइनिंग का उत्कृष्ट एवं संपूर्ण अनुभव बहुत ही किफायती दामों में। उत्कृष्ट सर्विस और ग्राहक सेटिस्फेक्शन की फिलॉसफी के कारण ही चेन का पूरे भारत में बड़ी तेज़ी से विस्तार हुआ। इन वर्षों में देश में 80 प्लस शहरों में 190 प्लस रेस्टोरेंट्स खोलकर सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए गए। यह कांसेप्ट और फिलॉसफी भारतीय ग्राहकों के मन को बहुत भाई। इस दौरान ब्रांड ने इंटरएक्टिव लाइव काउंटर, स्वादिष्ट कुल्फी और बारबीक्यू इन् ए बॉक्स जैसे सफल कॉन्सेप्ट्स भी ग्राहकों के समक्ष रखें।

No comments