स्वस्थ जीवनशैली के लिए योगाभ्यास जारी उदयपुर 30 मई। उदयपुर जिले को स्वस्थ एवं निरोग बनाने की दिशा में पतंजलि योग परिवार उदयपुर द्वारा मनवाखे...
स्वस्थ जीवनशैली के लिए योगाभ्यास जारीउदयपुर 30 मई। उदयपुर जिले को स्वस्थ एवं निरोग बनाने की दिशा में पतंजलि योग परिवार उदयपुर द्वारा मनवाखेड़ा स्थित वीरवाल जैन समाज छात्रावास में इंटीग्रेटेड सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 18 मई से सतत चल रहा हैं।
संवाद प्रभारी एवं योग साधक जिग्नेश शर्मा ने बताया कि इंटीग्रेटेड सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के साथ जिला स्तरीय योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास वरिष्ठ योगाचार्य गणपत लाल चितारा द्वारा प्रार्थना, वार्मअप, सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर, बैठ कर, पेट के बल, पीठ के बल किए जाने वाले आसनों के अभ्यास के साथ प्राणायाम एवं योगनिद्रा भी करवाया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी मुकेश पाठक द्वारा अष्टांग योग एवं योग सूत्र पर सारगर्भित व्याख्या प्रस्तुत किया गया।
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक एवं नोडल अधिकारी डॉ. राजीव भट्ट ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के तहत जिला स्तरीय योग प्रोटोकॉल का मिनट-टू-मिनट पूर्वाभ्यास 20 जून तक उदयपुर के विभिन्न ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें अधिकाधिक आमजन योग के प्रति जागरूक होकर स्वस्थ जीवनशैली अपना कर लाभन्वित हो सकते हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला समन्वयक व अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री वार सिंह ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली का मुख्य आधार हैं नियमित योगाभ्यास, इसलिए अधिक से अधिक नागरिकों को योग में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना चाहिए, जिससे तन-मन दोनों स्वस्थ रह सकें।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने जानकारी दी कि आगामी पूर्वाभ्यास 01 जून, रविवार को गोवर्धन सागर पाल पर सुबह 6.30 बजे से 8.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग को जन-जन तक पहुँचाने के इस अभियान को सफल बनाएं।
योग सत्र का संचालन राजस्थान विद्यापीठ की योग प्रशिक्षिका डॉ शुभा सुराणा द्वारा मिनट-टू-मिनट कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार करवाया जाएगा। डॉ. औदीच्य ने यह भी बताया कि पतंजलि योग परिवार उदयपुर के मुकेश पाठक, योगी अशोक जैन, मोहन सिंह शक्तावत, नरेश पालीवाल, जिग्नेश शर्मा, गोपाल डांगी, पूरन सिंह राठौड़, प्रेम जैन, शारदा जालौरा आदि योगाचार्यगण इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

No comments