Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर की बेटी ने प्रेमानंद महाराज को भेंट किया उनका हाथों से बनाया चित्र

उदयपुर। युवाओं और बच्चों में भी लोकप्रिय हो रहे वृंदावन के संत प्रेमानंदजी महाराज को उदयपुर की एक बेटी ने हाथ से बनाया उनका चित्र वृंदावन जा...


उदयपुर। युवाओं और बच्चों में भी लोकप्रिय हो रहे वृंदावन के संत प्रेमानंदजी महाराज को उदयपुर की एक बेटी ने हाथ से बनाया उनका चित्र वृंदावन जाकर भेंट किया। हूबहू चित्र देखकर प्रेमानंदजी महाराज अत्यंत प्रसन्न हुए और बेटी को बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। 


यहां गायरियावास में रहने वाली निधि मेनारिया की बेटी झलक बचपन से ही पेटिंग्स बनाने में रुचि रखती है। 14 साल की झलक वर्तमान में आठवीं कक्षा की छात्रा है। प्रेमानंदजी महाराज के सत्संग वीडियो देखकर झलक काफी प्रभावित हुई और उनका पेंसिल कलर से उनका चित्र बनाना शुरु किया। करीब आठ दिनों की मेहनत के बाद झलक ने प्रेमानंदजी महाराज का हूबहू चित्र बना दिया। इसके बाद वे अपने परिजनों के साथ प्रेमानंद महाराज का दर्शन करने वृंदावन प्रस्थान कर गई। सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों से प्रेमानंदजी महाराज का दर्शन करना भी मुश्किल है, लेकिन काफी प्रयासों से झलक ने प्रेमानंद महाराज को उनका चित्र भेंट कर दिया। चित्र देखकर प्रेमानंद महाराज मुस्कुराए और झलक को आगे के बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस पर झलक का पूरा परिवार खुशी से आनंदित और भावुक हो गया। झलक इसस पहले भी कई हस्तियों और महापुरुषों के चित्र बना चुकी है। क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी का भी चित्र बना चुकी है। हाल में वह मेवाड राज परिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह का भी चित्र बना रही है, जो उनको शीघ्र ही भेंट करेंगी।

No comments