Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

NEET UG 2025: उदयपुर की अक्ष अजुंम ने प्राप्त की AIR 527; आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के 4 अन्य छात्र भी टॉपर्स में शामिल

उदयपुर, 14 जून 2025: टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में देश की अग्रणी संस्था, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने आज घोषणा की कि उसके उदयपुर श...



उदयपुर, 14 जून 2025: टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में देश की अग्रणी संस्था, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने आज घोषणा की कि उसके उदयपुर शाखा के 5 छात्रों ने NEET UG 2025 जैसी अत्यंत प्रतिस्पधीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह शानदार उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और AESL द्वारा प्रदान किए गए उच्च स्तरीय मार्गदर्शन एवं कोचिंग का प्रमाण है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किए।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), उदयपुर शाखा के टॉप परफॉर्मर्स ने NEET UG 2025 में सराहनीय प्रदर्शन किया है:

अक्ष अंजुम - AIR 527

आदित्य पांडे AIR 531

भारत टेली AIR 539

साक्षी उपाध्याय - AIR 556

अथर्व व्यास AIR 576

यह उपलब्धि न केवल छात्रों की लगन और मेहनत को दर्शाती है, बल्कि शाखा की अकादमिक गुणवत्ता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। ये छात्र AESL के क्लासरूम प्रोग्राममें नामांकित थे, जिसे विशेष रूप से NEET जैसी चुनौतीपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय AESL द्वारा दी गई मजबूत अकादमिक नींव, अवधारणात्मक स्पष्टता और नियमित व अनुशासित अध्ययन पद्धति को दिया। 


छात्रों ने कहा, "हम आकाश के बेहद आभारी हैं, जिन्होंने पूरे सफर में हमारा मार्गदर्शन किया। सुव्यवस्थित स्टडी मैटेरियल, विशेषज्ञ शिक्षण और व्यक्तिगत मॅटरशिप ने हमें जटिल विषयों को आसानी से समझने में मदद की। आकाश के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।" AESL के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा, "NEET UG 2025 में हमारे छात्रों का शानदार प्रदर्शन हमें बेहद गौरवान्वित करता है। इस परीक्षा में देशभर के 23 लाख से अधिक छात्र भाग लेते हैं, ऐसे में इतने अच्छे अंक लाना आसान नहीं होता। यह परिणाम छात्रों की मेहनत और संकल्प, उनके अभिभावकों के सहयोग और हमारी अकादमिक टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम इन सभी छात्रों को उनके मेडिकल करियर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" NEET हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ‌द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा भारत में सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS) और आयुष (BAMS, BUMS, BHMS आदि) कोर्सेज के लिए अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश हेतु होती है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए भी अनिवार्य है जो विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं।

No comments