Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

बालश्रम में पुनर्वास प्रक्रिया को सशक्त करना आवश्यक - हिमाली

सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ आमजन को भी करना होगा सामूहिक प्रयास - डॉ. पुरोहित अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस विशेष, आर.केग. बैठक...


सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ आमजन को भी करना होगा सामूहिक प्रयास - डॉ. पुरोहित

अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस विशेष, आर.केग. बैठक में बालश्रम की रोकथाम पर संवाद, प्रदेश के विशेषज्ञ हुए सम्मिलित


उदयपुर। वर्तमान में बालश्रम की समस्या से निपटने के लिए हमें बाल श्रमिकों के रेस्क्यू के साथ उनके बेहतर पुनर्वास पर भी ध्यान देना होगा। बालश्रम रेस्क्यू से पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से यदि प्लान बनाकर की जाए तभी सही मायनों में नियुक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही एवं पीड़ित बच्चों को न्याय मिल सकता है। इस दिशा में पॉलिसी स्तर पर सुझाव देने एवं विभिन्न संगठनों को साथ जोड़ने हेतु राजस्थान चाइल्ड एडवाइजरी ग्रुप  (आर.केग.) द्वारा किये जा रहे हैं प्रयास सराहनीय हैं। उक्त विचार यूनिसेफ राजस्थान की बाल संरक्षण अधिकारी हिमाली लेउवा ने आर.केग. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में शहर के हिरण मंगरी सेक्टर 6 स्थित गायत्री सेवा संस्थान के विवेकानंद सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रकट किए । 

इस अवसर पर बाल अधिकार विशेषज्ञ एवं पूर्व सदस्य राजस्थान बाल आयोग राजस्थान सरकार डॉ. शैलेंद्र पण्ड्या ने जनजाति अंचल में ट्रैफिकिंग की घटनाओं की जानकारी देते हुए, मॉडल पुलिस प्राथमिकी, राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से सभी को अवगत करवाया। 

बैठक की अध्यक्षता आर.केग. के अध्यक्ष एवं पूर्व निदेशक राजस्थान एस.सी.आर.टी. डॉ. शरद चंद्र पुरोहित ने करते हुए बालश्रम की रोकथाम हेतु सरकारी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी एवं सहभागिता की बात करते हुए बैठक में पधारे स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों का धन्यवाद दिया। 

बैठक में समाजसेवी एवं आर.केग.के वरिष्ठ सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने समीधा संस्थान द्वारा पुनर्वास को लेकर किए गए नवचारों की जानकारी देते हुए राज्य सरकार को बाल श्रम की रोकथाम हेतु सुझाव प्रेषित करने की अपील की। 

बैठक में यूनिसेफ सलाहकार सिंधु बिंदुजीत, डॉ अजीत जोशी, अंतर्राष्ट्रीय संस्थान आई.जे.एम के एडवोकेट जॉन जेम्स, संभागीय कार्यक्रम अधिकारी सुखविंदर, सृष्टि सेवा समिति से रवि बघेल, समाजसेवी डॉ. राजश्री गांधी, भारत विकास परिषद, फोस्टर केयर सोसायटी, गायत्री सेवा संस्थान सहित आर.केग. के सदस्य उपस्थित रहे। 


No comments