Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

क्षेत्रीय एवं राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की उत्कृष्ट उपलब्धि

उदयपुर, 20 नवम्बर.  महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस, उदयपुर ने क्षेत्रीय एवं राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता तथा शिक्षण सहायक स...


उदयपुर, 20 नवम्बर. महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस, उदयपुर ने क्षेत्रीय एवं राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता तथा शिक्षण सहायक सामग्री प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सामूहिक उपलब्धि दर्ज करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

छात्र टीमों और संकाय सदस्यों ने असाधारण नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टि तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की पात्रता प्राप्त की।
क्षेत्रीय प्रतियोगिता ( DST कार्यालय, उदयपुर) में कुल 33 प्रविष्टियों के मध्य एमएमपीएस ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान ‘थर्मा वॉल्ट मॉडल’ ताहा हुसैन (कक्षा 12) एवं लक्ष्य सुहालका (कक्षा 11), मार्गदर्शक डॉ. कुसुम लता सोनी, चौथा स्थान ‘स्मार्ट पार्किंग सिस्टम मॉडल’ वंश सिंघवी एवं यथार्थ श्रीमाली (कक्षा 10), मार्गदर्शक श्रीमती पिंकी धनवानी. दोनों टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त की।
शिक्षण सहायक सामग्री श्रेणी में श्रीमती शिप्रा भोजक ( PGT , रसायन विज्ञान) ने अपनी अभिनव एवं शैक्षणिक रूप से प्रभावी सामग्री के आधार पर क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (17 नवंबर 2025,  DST बीकानेर) में भी विद्यालय का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। छात्र टीमों ने क्रमशः चौथा एवं पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। श्रीमती शिप्रा भोजक ने शिक्षण सहायक सामग्री श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की।
इन उपलब्धियों के आधार पर दोनों छात्र टीमों तथा श्रीमती शिप्रा भोजक का चयन 10 से 13 दिसंबर 2025, मुंबई में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित Western India Science Fairके लिए हुआ है, जहाँ वे राजस्थान राज्य एवं महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने युवा नवप्रवर्तकों एवं मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने विद्यालय के वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक स्तर को राष्ट्रीय मंच पर नए आयाम प्रदान किए हैं।

No comments