उदयपुर, 10 जनवरी, विद्या भवन पॉलीटेक्निक की एल्यूमनाई एसोसिएशन , पूर्व विद्यार्थी संस्था के चुनाव में अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश श्रीमाली तथा ...
उदयपुर, 10 जनवरी, विद्या भवन पॉलीटेक्निक की एल्यूमनाई एसोसिएशन , पूर्व विद्यार्थी संस्था के चुनाव में अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश श्रीमाली तथा उपाध्यक्ष पद पर अशोक जैन का निर्वाचन हुआ। वर्ष 2026 से 2029 तक की नई कार्यकारिणी में जय शर्मा महासचिव, गिरीश वैष्णव कोषाध्यक्ष, गोपेश शर्मा सचिव तथा महेंद्र समदानी सूचना एवं संपर्क सचिव का दायित्व संभालेंगे।
निवर्तमान अध्यक्ष नवीन व्यास सहित यशवंत त्रिवेदी, बसंत दक, भुवन आमेटा, सुषमा त्रिवेदी, हेमंत मेनारिया, दर्शना शर्मा, राधा कृष्ण मेनारिया, मनीषा शर्मा नई कार्यकारिणी में मनोनीत सदस्य रहेगें। कार्यकारिणी की बैठक में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने पूर्व कार्यकारिणी के उत्कृष्ट कार्य और संस्था के प्रति समर्पण को सराहनीय बताया ।संस्था के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीमाली एवं पूरी टीम को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संस्था के उत्तरोत्तर विकास का विश्वास जताया। धन्यवाद निवर्तमान महासचिव भुवन आमेटा ने दिया l

No comments