उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत वर्ष में होने वाले हिंदू स्मेलन को लेकर आज एकलिंगपुरा क्षेत्र के सनातनी ...
उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत वर्ष में होने वाले हिंदू स्मेलन को लेकर आज एकलिंगपुरा क्षेत्र के सनातनी भाइयो द्वारा एक विशाल भगवा वाहन रेली निकाली गई।
सव्यंसेवक डॉ परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि एकलिंगपुरा से सैंकड़ों की सख्या में भगवा टीशर्ट और हाथों में भगवा पताका लेकर वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। रैली को संघ के नगर कार्यवाह जयंत गर्ग और शांति लाल ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। जैसे ही एकलिंगपुरा से भगवा वाहन रैली आगे बढ़ी स्थानीय ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने स्वयं सेवकों का स्वागत किया और जगह जगह पर पुष्प वर्षा से लोगो द्वारा स्वागत किया गया। गीतांजलि हॉस्पिटल तिराहे पर मंडल अध्यक्ष महेश गोस्वामी, गोपाल सिंह तितरडी, हेमंत, प्रताप सिंह द्वारा रैली का पुष्प वर्षा और जलपान करवाकर स्वागत किया। आगे बढ़ने पर भीम सिंह सिसोदिया द्वारा स्वागत किया गया। पूरे मार्ग पर समाज जन द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। जैसे ही ये वाहन रैली नंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धनराज व महानगर कार्यवाह विष्णु शंकर नागदा ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी हिंदू सम्मेलन की तैयारियो में जुटने का आह्वान किया। बैठक के उपरांत भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

No comments