उदयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे जहां उनका करणी सैनिकों द्वारा भव्य स्वागत कि...
उदयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे जहां उनका करणी सैनिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उदयपुर में श्री राजपूत करणी सेना द्वारा भुवाणा चौराहे से एकलिंगपुरा तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पहले भुवाणा चौराहे पर संभाग प्रभारी डॉ.परमवीर सिंह दुलावत और जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बड़ी तादाद में पदाधिकारियो ने स्वागत किया। महिपाल सिंह मकराना का मेवाड़ी पगड़ी और माला पहना कर तलवार भेट कर स्वागत किया। उसके बाद प्रताप नगर चौराहे पर भी महिपाल सिंह मकराना का स्वागत हुआ। कानपुर खेड़ा स्थित रॉयल स्टेडियम में देवड़ा नोबल्स सोसायटी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि मेवाड़ की धरती त्याग तपस्या की धरती है। वो एक महान धरती है जो आज तक कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की और यह सौभाग्य है कि मेवाड़ की धरती पर उन्हें बुलाया है। महापुरुषों के अपमान पर कहा कि अगर अपमान कोई करता है तो उसको मुंह की खानी पड़ती है। महापुरुषों के खिलाफ कोई बोलेगा तो उसकी जबान खींचने और लगाम लगाने की ताकत राजपूत करणी सेना में है। संभाग प्रभारी डॉक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने उदयपुर प्रवास के दौरान श्री राजपूत करणी सेना के उदयपुर संभाग उपाध्यक्ष के पद पर उदय सिंह देवड़ा के नाम की घोषणा की और उदय सिंह देवड़ा का सम्मान भी किया। इस दौरान साथ में राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह खींची बंगाल प्रदेश अध्यक्ष केपी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह देवड़ा जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह जसवंत सिंह महेंद्र सिंह सहित कई करनी सैनिक भी मौजूद रहे।

No comments