Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सिंधी होली कप सीजन-4 मैदान पर उतरा क्रिकेट का रोमांच, नितिन नेभनानी के ऐतिहासिक शतक से गूंजा स्टेडियम

उदयपुर। सिंधी युवा संगठन के तत्वावधान में चेटीचंड एवं होली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित श्सिंधी होली कप सीजन-4श् का शिकारबाड़ी ग्राउंड में दूस...


उदयपुर। सिंधी युवा संगठन के तत्वावधान में चेटीचंड एवं होली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित श्सिंधी होली कप सीजन-4श् का शिकारबाड़ी ग्राउंड में दूसरा दिन क्रिकेट के जुनून और ऐतिहासिक पारियों के नाम रहा। डे-नाइट मैचों की इस शृंखला में जहाँ मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश हुई, वहीं दर्शकों का उत्साह भी चरम पर रहा।

नितिन नेभनानी का धमाका: जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक

संगठन के अमन असनानी ने बताया कि दिन का पहला मुकाबला शुभलक्ष्मी मार्बल और सिद्धिविनायक मोबाइल के बीच खेला गया। इस मैच के असली हीरो रन मशीन नितिन नेभनानी रहे, जिन्होंने टूर्नामेंट का पहला शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। नितिन की तूफानी पारी की बदौलत शुभलक्ष्मी मार्बल ने 71 रनों के विशाल अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। नितिन को उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आखिरी गेंद तक थमा रहा रोमांच: प्रमुख मुकाबलों के परिणाम

मैदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां कई मैच अंतिम ओवरों तक खिंचे रहे। श्री हरदेव बनाम संकल्प रियल एस्टेट के बीच हुए मैच में हार-जीत का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। श्री हरदेव की टीम ने धैर्य बनाए रखा और महज 2 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। रितेश वाधवानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सप्रा की सूझबूझ आरके ट्रेडर्स और सप्रा इंटरप्राइजेज के मुकाबले में सप्रा ने 3 विकेट से जीत हासिल की। लवेश चुघ इस जीत के सूत्रधार बने।

24 न्यूज़ की प्रचंड जीत: सद्गुरु और 24 न्यूज़ के बीच हुए मैच में 24 न्यूज़ ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। गीत माटा को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए सम्मानित किया गया।

शाम का सत्र: मोहन ट्रेडिंग कंपनी ने श्री सिद्धिविनायक को 7 रनों से हराया (मैन ऑफ द मैच: साहिल मिरानी)। वहीं, दिन के अंतिम मुकाबले में फ्रेन्जी ग्रुप ने सद्गुरु टीम को 27 रनों से शिकस्त दी, जिसमें रजत खत्री ने शानदार खेल दिखाया।

दिग्गजों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

आयोजन समिति के मेहुल छाबड़ा ने बताया कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, चंद्र प्रकाश मंगवानी और मनीष भवारानी जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने सिंधी युवा संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, स्वास्थ्य और खेल भावना को बल मिलता है।

संगठन के आशिष सिधवानी ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट के अगले चरण में अब नॉकआउट का रोमांच बढ़ेगा।



No comments