Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महेश बेदला बैठक अध्यक्ष व रवि नवयुवक मंडल अध्यक्ष पर मनोनीत

सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न बेदला (उदयपुर): श्री तैलिक साहू समाज बेदला बैठक द्वारा नवगठित मंत्रिमंडल एवं नवयुवक मंडल का भव्य शपथ ग्र...


सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

बेदला (उदयपुर): श्री तैलिक साहू समाज बेदला बैठक द्वारा नवगठित मंत्रिमंडल एवं नवयुवक मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं निवर्तमान कार्यकारिणी का सम्मान समारोह श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर, बेदला में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रामस्नेही संप्रदाय के पूज्य महाराज श्री दयाराम जी के सान्निध्य में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बैठक अध्यक्ष महेश वगेरवाल, महामंत्री संजय बरदवार एवं उनकी कार्यकारिणी के साथ ही नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि वगेरवाल व उनकी टीम ने शपथ ग्रहण किया।
समारोह में निवर्तमान पदाधिकारियों जगदीश नैनावा, घनश्याम बरदवार तथा बंसीलाल नैनावा को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न बैठकों के अध्यक्ष एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पंच महासभा 6 बैठक के अध्यक्ष हेमेंद्र पंडियार, चार बैठक के अध्यक्ष लालेश मंगरुडिया, मंडी बैठक के अध्यक्ष देवकिशन मंडावलिया, बलदेव जी बैठक के शिव शंकर कसोदनिया, गंगाराम जी बैठक के अध्यक्ष कन्हैया लाल मंडावलिया, प्रकाश डूंगरिया, भुवाणा बैठक के अध्यक्ष पिंटू नैणावा, महामंत्री किशन लाल नेणावा सहित अनेक गणमान्य जन शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त अम्बालाल नेणावा, यशवंत नेणावा, गोपालकृष्ण नेणावा, तथा बेदला बैठक के सत्यनारायण वगेरवाल, प्रकाश वगेरवाल, अजय बंदवाल, गजेंद्र वगेरवाल, हेमेंद्र वगेरवाल, अंबालाल नैनावा, राजेंद्र पंडियार, रामलाल रेगा, मीठालाल नैणावा सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक एकता, उत्साह एवं संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा।

No comments