Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर की चित्रकार सुश्री नैना सोमानी अखिल भारतीय स्तर पर पुरस्कृत

उदयपुर। आर्टस्केप्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में आयोजित 12वीं वार्षिक विमेन आर्टिस्ट्स एग्जिबिशन...


उदयपुर। आर्टस्केप्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में आयोजित 12वीं वार्षिक विमेन आर्टिस्ट्स एग्जिबिशन में देश-विदेश के 1000 से अधिक कलाकारों ने अपनी कलाकृतियाँ प्रेषित कीं। इनमें से राजस्थान के उदयपुर शहर की प्रतिभागी नैना सोमानी की कलाकृति का चयन किया गया, जिन्हें प्रोफेशनल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के साथ उन्हें 50 हजार की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। पूरे राजस्थान से इस प्रदर्शनी मे सुश्री सोमानी एकमात्र प्रतिभागी थी।

प्रोफेशनल श्रेणी में द्वितीय स्थान पर ग्रीस के क्रीट की अलजोहरा जेजे, तृतीय स्थान पर चंडीगढ़ की सुखजीत कौर तथा चतुर्थ स्थान पर कोलकाता की रिया कर को पुरस्कृत किया गया।स्टूडेंट्स श्रेणी में प्रथम स्थान चंडीगढ़ की हर्षिता, द्वितीय स्थान चंडीगढ़ की ईशा, तृतीय स्थान प्रयागराज की नेत्रिका अग्रवाल तथा चतुर्थ स्थान चंडीगढ़ के पंचम गौर को प्रदान किया गया। पुरस्कार हरियाणा के राज्यपाल आशीम कुमार घोष द्वारा प्रदान किए गए।

No comments