Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर नगर निगम क्षेत्र की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन

आपत्तियां 7 अप्रैल तक आमंत्रित उदयपुर, 24 मार्च। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं...

आपत्तियां 7 अप्रैल तक आमंत्रित

उदयपुर, 24 मार्च। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर), उदयपुर ने मंगलवार को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया है। यह सूचियां 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं। आम नागरिक और मतदाता सूचियों का अवलोकन संबंधित प्रगणकों के पास, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) कार्यालय, नगर निगम कार्यालय में कर सकते हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर), उदयपुर ने मंगलवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उन्हें प्रारूप प्रकाशन से अवगत कराया। साथ ही दावे और आपत्तियां आमंत्रित किए जाने की भी जानकारी दी। इसमें बताया कि प्रारूप प्रकाशन के बाद अब मतदाता अपने नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके तहत 25 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर वार्ड सभाएं होंगी, जहाँ मतदाता सूचियों का पठन किया जाएग। आपत्तियां 7 अप्रैल तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। इसके लिए 29 मार्च और 5 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों प्रगणक पूरे दिन मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर आवेदन स्वीकार करेंगे। वहीं 26 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रगणक आधे दिन मतदान केंद्रों और क्षेत्रों में उपलब्ध रहेंगे।

No comments