Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कोठीबाग में सन्त कंवरराम का 141वां जन्मोत्सव 13 अप्रैल को मनाया जाएगा

उदयपुर। सन्त कंवरराम मोहल्ला पंचायत की बैठक कोठीबाग स्थित सन्त कंवरराम पार्क में आयोजित की गई, जिसमें आगामी जन्मोत्सव समारोह की रूपरेखा तय क...

उदयपुर। सन्त कंवरराम मोहल्ला पंचायत की बैठक कोठीबाग स्थित सन्त कंवरराम पार्क में आयोजित की गई, जिसमें आगामी जन्मोत्सव समारोह की रूपरेखा तय की गई।

पंचायत के संरक्षक प्रताप कारड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सिंधी समाज के पूजनीय सन्त साई कंवरराम साहिब का 141वां जन्मदिवस 13 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कोठीबाग स्थित उनके मंदिर परिसर में रात्रि 8 बजे से किया जाएगा।

पंचायत अध्यक्ष राजेश खत्री ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर रात्रि 8 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। भजन संध्या के पश्चात उपस्थित भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं। इस दौरान पंचायत संरक्षक प्रताप कारड़ा, अध्यक्ष राजेश खत्री, मनोहर कारड़ा, किशन कटारिया, हरिराम राजानी, पुष्पराज साहित्या, रवि कटारिया, चन्द्रलाल राजानी, अनिल रामेजा, दयालदास नारवानी, नवीन कारड़ा, विजय कारड़ा, शमनलाल तलरेजा, महेश चावला, धर्मेंद्र मंदवानी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। पंचायत ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

No comments