Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पेसिफिक विश्वविद्यालय में डॉ.विवेक बिंद्रा की मोटिवेशन स्पीच,विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायक एवं ऊर्जा से भरपूर सेशन का आयोजन हुआ। देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल...


उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायक एवं ऊर्जा से भरपूर सेशन का आयोजन हुआ। देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने “एम्पावर योरसेल्फ” विषय पर अपने विचार साझा किए। इस विशेष आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख प्राप्त की।

कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यार्थियों ने तालियों की गूंज के साथ डॉ. विवेक बिंद्रा का स्वागत किया। अपनी ओजस्वी और ऊर्जावान शैली में उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर असीम संभावनाएं छिपी होती हैं, आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और सही दिशा में विकसित करने की है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में वही व्यक्ति सफल होता है, जो अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट, अनुशासित और निरंतर प्रयासरत रहता है।

डॉ. बिंद्रा ने अपने संबोधन में कई प्रेरक उदाहरणों, वास्तविक जीवन की घटनाओं और व्यावहारिक सुझावों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाया कि असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने कहा कि डर और असफलता से घबराने के बजाय उन्हें सीखने का अवसर समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, लीडरशिप स्किल्स और कम्युनिकेशन स्किल्स को विकसित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने भीतर के लीडर को जगाने और अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर चेयरमैन पेसिफिक ग्रुप राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन में नई दिशा प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को सक्षम, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। 

ग्रुप डायरेक्टर पेसिफिक ग्रुप प्रीति अग्रवाल ने युवाओं को सकारात्मक मानसिकता के साथ नवाचार अपनाने की अपील करते हुए कहा कि युवा प्रतिभाओं को देश में ही अपनी सेवाएं देनी चाहिए। आज का समय नवीन क्षेत्रों में करियर बनाने का है। किसी भी कार्य की शुरूआत से पहले स्वॉट एनालिसिस जरूर करना चाहिए। 

वहीं विश्वविद्यालय के वीसी हेमन्त कोठारी ने इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं एवं जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते है। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार शरद कोठारी के अनुसार वर्तमान समय में मोटिवेशनल सेशन्स की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इनसे प्रेरणा मिलती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर, समय का सदुपयोग करते हुए निरंतर सीखना है। 

No comments