लसाड़िया। लसाड़िया क्षेत्र के घाटा और लालपुरा गांवों में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के बाद शनिवार को पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने पीड़ित परि...
लसाड़िया। लसाड़िया क्षेत्र के घाटा और लालपुरा गांवों में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के बाद शनिवार को पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मृतकों के परिजनों के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व सांसद मीणा ने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही मौतों ने पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना दिया है, जिसे दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने, क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही, ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहकर सरकारी अस्पतालों में उपचार लेने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई और शीघ्र सुधार की मांग की। इस दौरान लसाड़िया प्रशासक रुपलाल मीणा, अग्गड प्रशासक भैरूलाल मीणा, कडुणी प्रशासक मनोज कुमार मीणा, ओवरा प्रशासक कमलेश मीणा, लसाड़िया मंडल अध्यक्ष कानाराम मीणा, हम्मीद मोहम्मद, नवलाराम मीणा, भगाराम मीणा, केसुलाल मीणा आदि मौजूद रहे।

No comments