Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनें उदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग...


ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनें

उदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर सब चैप्टर 2026-27 का चौथा शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें नई कार्यकारिणी ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि यूसीसीआई अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने कहा कि आज का दौर युवाओं का है और इशरे जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवा देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने संगठन द्वारा तैयार किए गए योजनाबद्ध कैलेंडर की सराहना करते हुए कहा कि चैंबर और इशरे जैसे संस्थान सरकार और उद्योगों के बीच मजबूत सेतु बनकर काम कर रहे हैं। साथ ही ग्रीन एनर्जी को अपनाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
रीजनल डायरेक्टर एस.आर. धनसेकरन ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए कहा कि बदलते शहरीकरण और बढ़ते कंस्ट्रक्शन के कारण कूलिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि तापमान में मामूली बदलाव भी ऊर्जा खपत पर बड़ा असर डालता है, इसलिए ऊर्जा दक्षता और संतुलित उपयोग बेहद जरूरी है।
सीडब्ल्यूसी (कोर वर्किंग कमेटी) में यश सेन को अध्यक्ष, धीरज टांक को अध्यक्ष इलेक्ट, लोहित अरोड़ा को सचिव और मेहबूब छींपा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही शांतनु शर्मा, चिराग जैन, योगेश कोटिया, अनिता जैन, निर्मल माली, सुदर्शन जैन, राकेश भाटी, रणवीर सोलंकी और रौनक सुराणा सहित अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली।
अध्यक्ष यश सेन ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि यह वर्ष “विजन और ग्रोथ” का रहेगा। संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और ग्रीन बिल्डिंग के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलाई में सातवीं यूथ लीडरशिप प्रोग्राम, नवंबर में “एनर्जी नेक्सस” फ्लैगशिप इवेंट तथा देशभर में विभिन्न तकनीकी आयोजनों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि एवं नेशनल चेयर ऑफ डिकार्बोनाइजेशन आशु गुप्ता ने कहा कि इंजीनियरिंग क्षेत्र की अनदेखी देश के विकास के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि कूलिंग इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ती मांग सीधे तौर पर बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन का संकेत है। ग्रीन बिल्डिंग, ऊर्जा संरक्षण और बेहतर इनडोर एयर क्वालिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष इरफान जुबेरी ने कहा कि उदयपुर सब चैप्टर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी इसे जल्द ही पूर्ण चैप्टर बनने की दिशा में ले जाएगी। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उदयपुर चेप्टर के धीरज टांक ने विनिंग द मार्केट  बट लूसिंग यॉर सेल्फ विषय पर मोटिवेशनल स्पीच दी।  
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। आभार संस्थापक सदस्य अशोक जैन ने व्यक्त किया। समारोह में उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

No comments