उदयपुर। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस शुभ दिन पर सोना-चांदी खरीदना अत्यंत श...
उदयपुर। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस शुभ दिन पर सोना-चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसके चलते सुबह से ही सोजतिया ज्वेलर्स में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बावजूद, सोजतिया ज्वेलर्स ने अपनी विशेष वर्कशॉप रिसर्च और अनुभवी कारीगरों की बदौलत ऐसी ज्वेलरी तैयार की है, जो ग्राहकों के बजट के अनुकूल होने के साथ-साथ आकर्षण में भी किसी से कम नहीं है।
डॉ. महेंद्र सोजतिया ने कहा कि इस वर्ष कीमतों में वृद्धि के बावजूद ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि हर ग्राहक आसानी से अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीद सके।
खास तैयारियां और आकर्षण कम वजन में भव्य डिजाइन-सोजतिया ज्वेलर्स की टीम ने ऐसे डिज़ाइन विकसित किए हैं, जिनमें कम वजन में भी भरपूर फैलावट और शानदार लुक मिलता है।
उदाहरण के तौर पर, 50 ग्राम का हार अब लगभग 40 ग्राम में तैयार किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को कीमत में सीधा लाभ मिल रहा है।
डॉ. ध्रुव सोजतिया ने कहा कि बढ़ती कीमतों को देखते हुए ज्वेलरी के वजन और डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को बेहतर विकल्प और अधिक संतुष्टि मिल सके।
75 हॉलमार्क ज्वेलरी दृ किफायती और टिकाऊ विकल्प
916 हॉलमार्क के साथ-साथ 75 हॉलमार्क ज्वेलरी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यह ज्वेलरी मजबूती, बेहतरीन फिनिशिंग और किफायत का संतुलन प्रस्तुत करती है, जो ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है।
नेहल सोजतिया ने कहा कि पारंपरिक जड़ाऊ पोलकी ज्वेलरी को भी आधुनिक तरीके से कम वजन में तैयार किया गया है, जिससे ग्राहक बजट में रहकर भी रॉयल लुक पा सकते हैं।
हल्के वजन में जड़ाऊ पोलकी की नई रेंज-पारंपरिक शाही लुक को बरकरार रखते हुए जड़ाऊ पोलकी ज्वेलरी को भी कम वजन में तैयार किया गया है, जिससे ग्राहक अपने बजट में रहकर भी ट्रेंडिंग और आकर्षक डिजाइन अपना सकते हैं।
सोजतिया ज्वेलर्स में ग्राहकों को केवल ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि विश्वास, गुणवत्ता और आधुनिक डिज़ाइनों का बेहतरीन संगम मिल रहा है। यही कारण है कि हर वर्ग के ग्राहक यहां उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं।
अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर सोजतिया ज्वेलर्स आकर्षक डिज़ाइन, उच्च गुणवत्ता और बजट-अनुकूल विकल्पों के साथ ग्राहकों की पहली पसंद बनकर सामने आया है। बढ़ती कीमतों के बावजूद यहां खरीदारी करना ग्राहकों के लिए एक लाभदायक और संतोषजनक अनुभव साबित हो रहा है।

No comments