उदयपुर। फतेहपुरा बेदला रोड स्थित मंगल श्री गार्डन में गुरुवार को मध्यान्ह पश्चात 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा संयोजक सत्य न...
उदयपुर। फतेहपुरा बेदला रोड स्थित मंगल श्री गार्डन में गुरुवार को मध्यान्ह पश्चात 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा संयोजक सत्य नारायण गुप्ता ने बताया कि व्यास पीठ से लालसौठ के सुप्रसिद्ध आचार्य पण्डित विष्णुकान्त शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के माहात्म्य के बारे में बताया कि कलियुग में भागवत कथा श्रवणपान का विशेष महत्व है। जिसे राजा परीक्षित ने सात दिन लगातार सुनकर मोक्ष प्राप्त कर गोलोक वृन्दावन पधारे। प्रारंभ में ठीक सवा नौ बजे गाजे बाजे लवाजमे के साथ न्यू अहिंसा पुरी से सत्य नारायण श्रीमती उषा गांगाणी परिवार सहित श्रीमद्भागवत पौथी को सिर पर धारण कर शोभायात्रा में साथ चले। मातृशक्ति पारम्परिक मांगलिक परिधान में सिर पर कलश श्रीफल धारण कर पूरे मार्ग में भजन गाते नाचते हुए चलकर आनन्द लिया। मंगल श्री गार्डन में पहुंचकर कलश की आरती कर मुख्य पाण्डाल में धराये गये। कथा के प्रारंभ में गांगाणी परिवार ने भागवत भगवान एंव व्यास पीठ की तथा महाराज जी का माल्यार्पण कर आरती की।

No comments