Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर की मैसी गौड़ का आईआईएम इंदौर एवं आईआईएम रोहतक के आईपीएम इंटरव्यू राउंड के लिए चयन

उदयपुर। शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था रेडियंट एकेडमी मैनेजमेंट डिवीजन की छात्रा मैसी गौड़ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के प्रतिष्ठित...


उदयपुर। शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था रेडियंट एकेडमी मैनेजमेंट डिवीजन की छात्रा मैसी गौड़ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम इंदौर के पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) के इंटरव्यू राउंड के लिए चयन प्राप्त किया है। विशेष बात यह है कि मैसी गौड़ का चयन आईआईएम रोहतक के आईपीएम इंटरव्यू राउंड के लिए भी हो चुका है।

एमडीएस स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसी गौड़ उदयपुर की एकमात्र छात्रा हैं, जिन्हें इस वर्ष आईआईएम इंदौर एवं आईआईएम रोहतक दोनों के आईपीएम इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह उपलब्धि न केवल संस्था बल्कि पूरे उदयपुर शहर के लिए गौरव का विषय है।

रेडियंट एकेडमी मैनेजमेंट डिवीजन के हेड प्रियंक पालीवाल ने बताया कि आईआईएम इंदौर का आईपीएम कार्यक्रम देश के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में शामिल है, जिसमें प्रवेश के लिए देशभर से हजारों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा करते हैं। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू राउंड अंतिम चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।

उन्होंने बताया कि इंटरव्यू राउंड की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें मॉक इंटरव्यू, करंट अफेयर्स डिस्कशन, प्रोफाइल एनालिसिस, कम्युनिकेशन स्किल्स डेवलपमेंट तथा स्ट्रीम आधारित अकादमिक प्रश्नों की गहन तैयारी करवाई जा रही है ताकि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ अंतिम चयन प्रक्रिया का सामना कर सकें। डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने मैसी गौड़ की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि मैसी गौड़ ने हाल ही में सीबीएसई 12वीं कॉमर्स संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उदयपुर टॉप किया था। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उन्होंने सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भी भाग लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है।

मैसी गौड़ ने अपनी सफलता का श्रेय समय प्रबंधन, एमडीएस स्कूल के शिक्षकों के निरंतर सहयोग, रेडियंट एकेडमी की अनुभवी फैकल्टी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन, उच्च गुणवत्ता वाले अध्ययन सामग्री तथा रेडियंट द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्टिंग एवं उसके विस्तृत विश्लेषण को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित प्रैक्टिस, टेस्ट एनालिसिस और शिक्षकों की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी।


No comments