उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ग्रामीण विकास हेतु किये जा रहे प्रयास सराहनीय है, संचालन क्षेत्र के आस पास किये जा रहे विकास के कार्याे से स...
उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ग्रामीण विकास हेतु किये जा रहे प्रयास सराहनीय है, संचालन क्षेत्र के आस पास किये जा रहे विकास के कार्याे से समुदाय और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यह बात ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित स्वच्छता सुनिश्चित करने और विद्यालय में स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटून में नवनिर्मित शौचालय इकाई के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटून में शौचालय इकाई का निर्माण किया गया है। बेहतर सुविधाएं, बेहतर भविष्य के लिए इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूल परिसर में स्वच्छता के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। नई शौचालय इकाई से विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय की सुविधा मिलेगी, जिससे न केवल उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा बल्कि उन्हें एक गरिमामय और बेहतर शैक्षिक वातावरण भी प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान सीबीईओ गिर्वा ब्लॉक दुर्गेश मेनारिया, प्रधानाचार्य, रा.उ.मा.वि. मटून सतीश व्यास, उपप्रशासक मटून गणेश डांगी, गणमान्य अतिथि कमलेश शर्मा, हिम्मत सिंह, नाज़र सिंह देवड़ा, ओनहार सिंह, मोतीलाल व्यास, गणेश व्यास एवं जिं़क स्मेल्टर देबारी की सीएसआर टीम उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा सीएसआर पहल के तहत किए गए विकास कार्याे की प्रशंसा की। इस अवसर पर स्थानीय समुदाय और स्कूल के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो बच्चों के कल्याण और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

No comments