Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

शहर विधायक ने किया ओल्ड सिटी का दौरा, सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को समाप्त करने के निर्देश

बंद शौचालय को फिर से शुरू करने के निर्देश, ताकी बेसिक सुविधाएं मिले लोगों को  उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने सोमवार को शहर के ओल्ड...

बंद शौचालय को फिर से शुरू करने के निर्देश, ताकी बेसिक सुविधाएं मिले लोगों को 

उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने सोमवार को शहर के ओल्ड सिटी में विभिन्न समस्याओं की जानकारी मिलने पर ओल्ड सिटी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सिवरेज व्यवस्था, सडक़ों की स्थिति तथा सार्वजनिक सुविधाओ को देखते हुए नगर निगम, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन सबसे पहले हाथीपोल तीन खंभा क्षेत्र में गए। यहां पर पिछले काफी समय में सिवरेज ओवरफ्लों की समस्या आ रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सिवरेज लाइन में उपर से कचरा एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री डालने से यह बार-बार चौक हो रही थी, जिससे गंदा पानी सडक़ों पर फैल रहा था। इसके कारण से स्थानीय व्यापारियों, निवासियों एवं शहर में आने-वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक जैन ने मौके पर सिवरेज चौम्बर खुलवाकर लाइन की जांच की तथा अधिकारियों में तकनीकी जानकारी प्राप्त की। विधायक जैन ने अधिकारियों को संबंधित स्थान पर सडक़ खोदकर अतिरिक्त पाइपलाइन डालने एवं सिवरेज लाइन को व्यवस्थित रूप से जोडऩे के लिए कहा ताकी बार-बार सिवरेज ओवरफ्लो की समस्या ना आए। साथ ही कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की समस्या ना आए इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं सफाई व्यवस्था की जाए। इसके बाद विधायक जैन ने ओल्ड सिटी क्षेत्र के विभिन्न रास्तों और गलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गणेश घाटी, जगदीश मंदिर में घंटाघर मार्ग, सीताफल गली, गंगा गली सहित अन्य क्षेत्रों में सीसी रोड की सतह चिकनी होने में बाईक स्लीप होने की समस्या स्थानीय लोगों ने बताई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात एवं नमी के दौरान सडक पर फिसलन बढ़ जाने से हादसे ज्यादा हो रहे है। इस पर विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों को इस समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा तो अधिकारियों ने बताया एलएंडटी टीम आधुनिक ब्रूमिंग मशीन की सहायता से सडक़ की सतह को खुरदरा किया जा रहा है, जिससे सडक़ पर पकड़ बेहतर हो सके एवं फिसलन कम हो। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गणेश घाटी एवं जगदीश मंदिर में घंटाघर क्षेत्र में यह कार्य किया जा चुका है, और अन्य क्षेत्रों यह काम किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा नानी गली के सामने स्थित बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को पुनरू चालू करवाने की मांग की। नागरिकों ने बताया कि शौचालय लंबे समय में बंद होने के कारण आसपास के लोगों, दुकानदारों एवं पर्यटकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक जैन ने नगर निगम अधिकारियों को सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत एवं साफ-सफाई करवाकर शीघ्र शौचालय को शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने अधिकारियों को ओल्ड सिटी क्षेत्र में स्वच्छता, सिवरेज व्यवस्था, सडक़ सुरक्षा एवं सार्वजनिक सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार पचोली के साथ-साथ स्थानीय लोग कमल बाबेल, जगदीश शर्मा, राजेंद्र परिहार, कुंदन चौहान, कैलाश सोनी, राजेंद्र श्रीमाली, योगेंद्र दशोरा, संदीप सोनी, मुकेश सेठ, पीएमसी टीम,ह्य एलएंडटी के इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments